Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
December 18, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 18 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन, आवास एवं अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने शेष लंबित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

मंत्री ने अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लिया जाए तथा समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय समन्वय के माध्यम से जनता से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं, जिससे आमजन की समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचती हैं और उनका त्वरित समाधान संभव हो पाता है।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढाने के निर्देश

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved