Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों संग चर्चा करते काबीना मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
July 17, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Cabinet Minister Ganesh Joshi discussing with party officials regarding the preparations for Rakshabandhan program.

देहरादून 17 जुलाई, देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं संग बैठक कर 07 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने मंत्री को अभी तक आयोजित हुई बैठकों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया।

-
मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु हमारी कोर टीम लगातार वार्डो एवं गांवों में जाकर संपर्क कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई वर्षो से यह कार्यक्रम अत्यधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में हजारों बहनें उन्हें रक्षा का पवित्र सूत्र बांधती है और यह कार्यक्रम अत्यधिक भव्य होता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए केन्द्रीय महिला कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम 2022 का आयोजन देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में होगा।

उन्होनें कहा कि वर्ष 2009 में यह कार्यक्रम पार्टी की मण्डल महामंत्री बेला गुप्ता द्वारा प्रारम्भ किया गया था, जो वर्ष दर वर्ष बड़े स्वरुप में होता रहता है। मंत्री ने कहा कि कोविड के कारण इसे पिछले दो वर्षो से बड़े स्वरुप में नहीं किया जा पा रहा था किन्तु इस वर्ष का आयोजन भव्य होगा। मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर प्रदेश भर में यह आयोजन हो रहे हैं।

-
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, आरएस परिहार, विष्णु प्रसाद गुप्ता, अनुज कौशल, मंजीत रावत, भूपेन्द्र कठैत, संध्या थापा, ज्योति कोटिया, नन्दनी शर्मा, संजय नौटियाल, टीडी भूटिया, सुन्दर कोठाल, बेला गुप्ता, वंदना बिष्ट, मेघा भट्ट, पुष्पा बिष्ट, निशा शर्मा, किरन, नीतू बिष्ट, ममता गुरुंग सहित विधानसभा क्षेत्र मसूरी के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh JoshiBJP Uttarakhandcabinet minister ganesh joshiganesh joshiअनुज कौशलआरएस परिहारकाबीना मंत्री गणेश जोशीकिरनकृषि मंत्री गणेश जोशीकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीज्योति कोटियाटीडी भूटियानन्दनी शर्मानिशा शर्मानीतू बिष्टपुष्पा बिष्टपूनम नौटियालबेला गुप्ताभाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंगभूपेन्द्र कठैतमंजीत रावतममता गुरुंगमेघा भट्टवंदना बिष्टविष्णु प्रसाद गुप्तासंजय नौटियालसंध्या थापासुन्दर कोठाल

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

प्लास्टिक व फर्टिलाइजर का उपयोग पूरी तरह से बंद करें: महाराज

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved