Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास

by Rajendra Joshi
August 1, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 01 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज डीएवी (पीजी) कॉलेज परिसर में एमडीडीए द्वारा नवनिर्मित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण कर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं गौरव का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की आस्था, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं तथा उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के राष्ट्रीय प्रतीकों की स्थापना विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का माध्यम बनती है।

उन्होंने एमडीडीए एवं कॉलेज प्रशासन को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह ध्वज आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डीएवी (पीजी) कॉलेज परिसर में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की घोषणा की थी और दिसम्बर 2025 में भूमि पूजन किया गया था। जिसक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा आज लोकार्पण किया गया है। कार्यक्रम से दोनों मंत्रियों ने कॉलेज परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, जनप्रतिनिधिगण, एमडीडीए एवं प्रशासनिक अधिकारी, कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: DAV (PG) College Dehradun

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

चढ़ावा चोरी का 'नाटक' करने पर पप्पू यादव का हरिद्वार में विरोध, संतों ने लगाए पोस्टर, कुंभ में आने पर चेतावनी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved