Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

चम्पावत में आयोजित महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते काबीना मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
May 21, 2022
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

Cabinet Minister Ganesh Joshi addressing the women’s conference organized in Champawat.

चम्पावत 21 मई, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में एक चुनावी सभा का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी एवं समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास सहित कई भाजपा नेताओ ने सभा को सभा को सम्बोधित किया।

-
चम्पावत के एक निजी होटल में आयोजित इस महिला सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चम्पावत की जनता भाग्यशाली है कि वह विधायक नहीं सीधा मुख्यमंत्री को चुनने जा रहे हैं। मैंने पुष्कर सिंह धामी से मसूरी से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था किंतु उन्होंने गोल्जू महाराज की धरती को चुना। चम्पावत की जनता से अनुरोध करता हूँ कि हमारे प्रत्याशी को विजयी बनाये। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वयं सहायता समूह को अनेको माध्यम से सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मैं आप सबका धन्यवाद करने आऊँगा। मंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम से मुझे अपने रक्षाबंधन कार्यक्रम की याद आ गयी है। मेरे द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में भी हज़ारों बहने मुझे राखी बांधती हैं।

https://devbhoomisamiksha.com/wp-content/uploads/2022/05/चम्पावत-में-आयोजित-महिला-सम्मेलन-को-सम्बोधित-करते-काबीना-मंत्री-गणेश-जोशी.mp4

समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि हमारी सरकार में ऐसा कोई विभाग नहीं है, जिसमें असंख्य विकास कार्य या भर्ती न हुई हो। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, ज़िला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, रमेश बहुगुणा, प्रेमा पांडेय, सहित कई ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान सहित सैकड़ो महिलायें उपस्थित रहे।

Tags: cabinet minister ganesh joshidaughter ganesh joshi department ganesh joshi contact number ganesh joshi uttarakhand ganesh joshi haryana ganesh joshi hindiganesh joshiganesh joshi latest newsMinister of Military Welfare Ganesh Joshiकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

चारधाम यात्रा समीक्षा बैठक में मंत्री महाराज ने कसे अधिकारियों के पेंच

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved