Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर शहीदों को नमन कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

by Rajendra Joshi
February 14, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

कहा – शहीदों का बलिदान देश हमेशा स्मरण रखेगा।

देहरादून, 14 फरवरी। पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों को नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश शहीदों के बलिदान को हमेशा स्मरण रखेगा। मंगलवार को सैनिक कल्याण निदेशालय में मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर मंत्री सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान एक आत्मघाती आतंकी हमले में शहीद हो गये थे। जिसमे उत्तराखंड के दो जवान भी शामिल थे। मंत्री ने कहा पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई कड़े कदम उठाए. इन कदमों ने पाक को काफी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में दाखिल हुई और एयर स्ट्राइक के जरिये पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसके आतंकी ठिकानों को को नष्ट कर जवानों का बदला सूद समेत वापस लिया था।
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा शहीदों के सम्मान में उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखण्ड में सैन्य धाम निर्माण हो। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है और एक सैनिक होने के नाते यह मेरा भी दृढ़ संकल्प है कि उत्तराखण्ड का सैन्य धाम यहां के चार धामों की तरह ही विकसित हो ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर विशेष रूचि ले रहे है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण में अगर बजट की आवश्यकता होती है तो उसे भी पूरा किया जायेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि 2023 के अंत तक हम सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण कर लेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्य धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करके सैन्य धाम के डिजाइन को अंतिम रूप दिया है। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल, आशीष थापा, प्रभा शाह, सतेंद्र नाथ, मोहन बहुगुणा, चुन्नी लाल, मनजीत रावत, अरविंद डोभाल आदि उपस्थित रहे।

-
Tags: आशीष थापाचुन्नी लालज्योति कोटियापूनम नौटियालप्रभा शाहमंडल अध्यक्ष प्रदीप रावतमनजीत रावतमहानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणामेजर जनरल सम्मी सभरवालमोहन बहुगुणासतेंद्र नाथसैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

सीएम धामी बोले आजीविका बढ़ाने के लिए सहकारिता के क्षेत्र में और प्रयासों की जरूरत

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved