Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

2023 तक हर हाल में बन कर तैयार होगा, सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्यधाम।

by Rajendra Joshi
April 29, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

By 2023, the dream project of the government will be ready in any case.

देहरादून, 29 अप्रैल, गुनियालगांव में निमार्णाधीन सैन्यधाम स्थल पर आज फिर से सैनिक कल्याण मंत्री, गणेश जोशी के नेतृत्व में सैन्यधाम निमार्ण संबंधी समिति, सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), मुख्यालय, उत्तराखण्ड सब एरिया और कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिकारियों का जमावड़ा रहा। मौका था प्रस्तावित सैन्यधाम के निर्माण को गति देने का।

-
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने अपने चुटीले और स्पष्ट कह देने वाले अंदाज में दो टूक कहा कि सैन्यधाम निर्माण का काम थोड़ा विधानसभा चुनाव संबंध आदर्श आचार संहिता प्रतिबंधों के कारण तथा उससे ज्यादा अधिकारियों की लापरवाही के कारण लेट हुआ। अधिकारियों के वर्ग को लग रहा था कि राज्य में भाजपा की सरकार दोबारा नहीं आ रही इसलिए पहले से निर्धारित बजट भी जारी नहीं किया गया। 10 मार्च को जैसे ही परिणाम आए तो 11 मार्च को ही बजट जारी कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि भव्य और दिव्य सैन्यधाम निर्माण, सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह हर हाल में 2023 तक बन कर तैयार होगा। एक टीम देश के अन्य शौर्य स्थलों का निरीक्षण करने को भेजी गई है। वह भी एक सप्ताह में लौट आएगी। आज जीओसी सब एरिया भी यहां आए हैं और उन्होंने भी अपने सुझाव दिए हैं। भूमि तथा पहुंच मार्ग संबंधी सभी विषयों को भी सुलझा लिया गया है।
इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दिपेन्द्र चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, जीओसी मेजर जनरल संजीव खत्री, निदेशक ले0 कर्नल बीएस रावत, अपर सचिव सैनिक कल्याण एके धर्मसत्तु, एसडीएम मनीष कुमार तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: अपर सचिव सैनिक कल्याण एके धर्मसत्तुएसडीएम मनीष कुमारजिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीरजीओसी मेजर जनरल संजीव खत्रीनिदेशक ले0 कर्नल बीएस रावतसचिव सैनिक कल्याण दिपेन्द्र चौधरी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी” अभियान का आयोजन

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved