Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड में जनवरी माह में घटी बेरोजगारी दर, CMIE की रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

by Rajendra Joshi
February 4, 2023
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में नए साल के पहले महीने में बेरोजगारी दर दो प्रतिशत कम हुई है। दिसंबर 2022 में बेरोजगारी दर जहां 4.2 प्रतिशत थी वह घटकर जनवरी 2023 में 2.2 प्रतिशत रह गई है। सेंटर फार मानीटरिंग इंडियन इकोनमी (सीएमआइई) के एक फरवरी को जारी बेरोजगारी दर के आंकड़ों से यह निष्कर्ष निकला है। पर्यटन क्षेत्र में कारोबार ठीक रहने को इसके पीछे प्रमुख वजह माना जा रहा है।दिसंबर के आखिरी सप्ताह से जनवरी के पूरे महीने को प्रदेश में पर्यटन कारोबार के लिहाज से अच्छा माना जाता है। पिछले दिसंबर 2022 में सीएमआइई के मुताबिक सर्वेक्षण में बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत रिकार्ड की गई थी। यह सर्वेक्षण हर महीने 25 तारीख तक का अपडेट होता है। ऐसे में महीने का आखिरी हफ्ता अगले महीने के सर्वेक्षण में जुड़ता है।

-

यही वजह है कि क्रिसमस और नववर्ष मनाने के लिए प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के चलते कारोबार में उछाल का असर जनवरी के आंकड़ों में देखने को मिल रहा है। इस दौरान प्रमुख पर्यटक स्थलों में मसूरी, नैनीताल, नई टिहरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, लैंसडौन समेत कई अन्य स्थानों पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसके बाद मुनस्यारी, बागेश्वर जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते पर्यटन कारोबार भी अच्छा रहा।कोविड के बाद जनवरी में हालात सुधरे : कोविड का प्रभाव कम होने के बाद उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग में उछाल आया। वर्ष 2020 में जनवरी में बेरोजगारी दर 5.5 प्हुंच गई थी।

जो पिछले तीन सालों में लगातार कम होती हुई नजर आ रही है। पिछले साल 42 लाख से अधिक यात्रियों ने चारधाम यात्रा की। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी तादाद में यात्री पहुंचे। जिससे स्थानीय कारोबार उछला तो राज्य में भी बेरोजगारी दर कम हुई।यूओयू एमबीपीजी क्षेत्रीय निदेशक व प्राध्यापक डा. संजय खत्री ने कहा कि प्रमुख स्थलों के विकसित होने से पर्यटन कारोबार का विस्तार हो रहा है। इसके अलावा नई शिक्षा नीति में भी मेक इन इंडिया प्रोग्राम लागू किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को एंटरप्रेन्योर बनाया जा सके। युवाओं को खुद का रोजगार या उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करने से रोजगार के क्षेत्र में काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने कहा कि नए साल की शुरुआत में पर्यटकों के आने से कारोबार अच्छा रहा, जिसका फायदा होटल व्यवसायी, टैक्सी, नाव और अन्य कारोबारियों को मिला। हालांकि बर्फबारी होती तो स्थिति और बेहतर होती।

Tags: big breakingbreaking newslatest khabarlatest newstodays news

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post

सीएम धामी के नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत, यहां चला ड्रग तस्करों पर प्रशासन का डंडा, जब्त की गई इतने करोड़ की संपत्ति

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved