Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा महानगर देहरादून ने लगाया रक्तदान शिविर

by Rajendra Joshi
September 17, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महानगर देहरादून ने विभिन्न सेवा कार्यों के साथ एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने की।

शिविर का आयोजन भाजपा महानगर कार्यालय में किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, छात्रों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया, जो राज्य के विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों की सहायता करेगा।

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल टीम की ओर से सभी स्वास्थ्य मानकों का पालन किया गया। रक्तदाताओं की जांच के बाद उन्हें प्रमाणपत्र और फलाहार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और वृद्धाश्रमों में सेवा कार्यक्रम भी संचालित किए। अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी ने हमेशा ‘सेवा ही संगठन’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांतों को प्राथमिकता दी है। जन्मदिन पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उन्हीं मूल्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास है।

कार्यक्रम में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, विधायक सविता कपूर व खजान दास, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, महामंत्री दीप्ति रावत, पुनीत मित्तल, विनय गोयल, सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भाजपा ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि राजनीतिक दल केवल सत्ता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा के जरिए भी जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाना इसी सोच का प्रतीक है।

Tags: bjpBJP Dehrdun

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

स्वास्थ्य जांच को मिशन बनाएं महिलाएं : रेखा आर्या

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved