Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बीकेटीसी के अध्यक्ष भट्ट का फोटो वायरल, कांग्रेस ने किए सवाल खडे

by Rajendra Joshi
October 29, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

केदारनाथ

केदारनाथ धाम के गर्भ ग्रह में फोटो खींचना वर्जित है लेकिन इन दिनों बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मंदिर के गर्भ गृह में निरिक्षण करने की एक फोटो वायरल हो रही है। जिसपर कांग्रेस ने सवाल खडे किए है कांग्रेस के अनुसार केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में किसी भी प्रकार की फोटो खींचना प्रबंधित है।

-

वही बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारा स्वयं को मंदिर व परंपराओं से ऊपर दिखाने की कोशिश करते हुए खुलेआम गर्भ ग्रह में सोने की परत चढ़ी फोटो को वायरल किया जा रहा है जो सरासर केदारनाथ की परंपराओं के विपरीत है। वही ये भी कहा जा रहा हैं कि केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष की केदारनाथ गर्भ ग्रह फोटो वायरल होने का असली कारण सामने आ रहा है बाबा केदारनाथ धाम में पहली बार लंबे समय से जमे कर्मियों अफसरों को ट्रांसफर के जरिए हिलाने वाले समिति अध्यक्ष विवादो में बनाए गए है कुछ लोगो की मठाधीशी को अजयेंद्र अजय ने चलता कर दिया है जिसका परिणाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बीकेटीसी अध्यक्ष की फोटो के रूप में सामने है

यह भी पढे- सीएम धामी का ऐलान, बदले जाएंगे ब्रिटिशकालीन नाम

वही बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारा स्वयं को मंदिर व परंपराओं से ऊपर दिखाने की कोशिश करते हुए खुलेआम गर्भ ग्रह में सोने की परत चढ़ी फोटो को वायरल किया जा रहा है जो सरासर केदारनाथ की परंपराओं के विपरीत है। वही ये भी कहा जा रहा हैं कि केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष की केदारनाथ गर्भ ग्रह फोटो वायरल होने का असली कारण सामने आ रहा है बाबा केदारनाथ धाम में पहली बार लंबे समय से जमे कर्मियों अफसरों को ट्रांसफर के जरिए हिलाने वाले समिति अध्यक्ष विवादो में बनाए गए है कुछ लोगो की मठाधीशी को अजयेंद्र अजय ने चलता कर दिया है जिसका परिणाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बीकेटीसी अध्यक्ष की फोटो के रूप में सामने है।

मंदिर में निरीक्षण के समय किसी कर्मी के चुपके से फोटो ली है क्योंकि कपाट बंद होने के बाद ये फोटो वायरल की गई है जबकि फोटो में साफ देखा जा सकता है बीकेटीसी अध्यक्ष गर्भ ग्रह का निरीक्षण कर रहे है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीकेटीसी अध्यक्ष अजयेंद अजय लगातार बेहतर चार धाम यात्रा पर राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर काम कर रहे है चार धाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की संख्या में भी इस साल रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है और यात्रा मार्गों पर काम करने वाले स्वयं सहायता समूह से लेकर स्थानीय लोगों को भी रोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध हो पाए हैं और उनकी इनकम में भी बढ़ोतरी हुई है जो आत्मनिर्भरता के रूप में एक बड़ी मिसाल है।

यह भी पढे- 25 से 31 अक्टूबर 2022 तक एक सप्ताह एकता सप्ताह होगा

चार धाम की यात्रा पर बेहतर काम करने के साथ.साथ यात्रा मार्गों पर डांडी कांडी से लेकर तमाम छोटे व्यवसाई अपने को आत्मनिर्भर बनाने की नई कहानी का सूत्रपात करते हुए देखे गए हैं चार धाम यात्रा पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने जहां दर्शन करते हुए धार्मिक आस्था के पथ को मजबूत किया है तो वही अर्थव्यवस्था के रूप में राज्य सरकार को भी बेहतर आमदनी प्राप्त हुई है यह पहला अवसर है जब इतनी बड़ी धन राशि के रूप में राज्य सरकार को चार धाम की यात्रा से इनकम प्राप्त हुई है ऐसे तमाम कई विषय हैं जो चार धाम की यात्रा से जुड़े हुए सामने आए हैं करोना काल के बाद पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तादाद चार धाम की यात्रा पर पहुंची और आत्मनिर्भरता की कहानी से छोटे व्यवसाई अपने को मजबूत कर पाए है।


 

Tags: devbhoomisamikshaKedarnathlatest newsnewsचार धामबीकेटीसी के अध्यक्ष भट्टवही बद्री केदार मंदिर समिति

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

4 नवंबर को सीएम धामी करेंगे मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved