Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

BIS देहरादून द्वारा “मानक मंथन” कार्यक्रम में IS 26001:2024 पर व्यापक विमर्श

by Rajendra Joshi
December 17, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • • कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) आवश्यकताएँ – IS 26001:2024 पर केंद्रित रहा कार्यक्रम
  • • उद्योग, उपभोक्ता संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय सहभागिता
  • • 80 से अधिक प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा आज होटल रेजेंटा, देहरादून में “मानक मंथन – कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) आवश्यकताएँ, IS 26001:2024” विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद चमोली, विधायक, धर्मपुर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व सतत विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा उद्योग और समाज के बीच समन्वय का एक सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने सहभागिता की। उन्होंने उद्योगों में CSR के प्रभावी क्रियान्वयन तथा IS 26001:2024 को अपनाने से मिलने वाले व्यावहारिक लाभों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर राजीव रंजन, वैज्ञानिक ‘डी’ एवं सदस्य सचिव, तकनीकी समिति ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए CSR से संबंधित वैधानिक आवश्यकताओं तथा IS 26001:2024 के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

-

कार्यक्रम के दौरान श्री सौरभ तिवारी, निदेशक एवं प्रमुख, BIS देहरादून शाखा कार्यालय ने भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका, मानक मंथन कार्यक्रम की मानकीकरण प्रक्रिया में उपयोगिता तथा प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन (Management System Certification) के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उद्योग, उपभोक्ता संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े 80 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने IS 26001:2024 को CSR गतिविधियों को संरचित, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्योगों एवं अन्य हितधारकों को CSR से संबंधित भारतीय मानक IS 26001:2024 की आवश्यकताओं से अवगत कराना तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संवाद और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

Tags: BIS DEHRADUN

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
File Photo : Minister Ganesh Joshi

PMGSY से संबंधित अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved