Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बेस अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड बना रणक्षेत्र, घायल युवक पर हमले से मचा हड़कंप, पड़ताल तेज

by Rajendra Joshi
July 18, 2026
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

हल्द्वानी में घायल युवक पर दोबारा हमला करने के मामले की पुलिस पड़ताल में जुट गई है. घटना से मरीज और तीमारदार सहम गए.-

हल्द्वानी:हल्द्वानी के बेस अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे घायल युवक पर दोबारा हमला होने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आरोप है कि ठंडी सड़क पर मारपीट में घायल युवक के साथ आए साथी पर इमरजेंसी के अंदर हमला कर दिया गया. घटना से मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई. सीसीटीवी में कैद हुई घटना में अस्पताल स्टाफ और परिजनों में भगदड़ साफ देखने को मिली. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार सेनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है.

गौर हो कि हल्द्वानी बेस अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड बीते दिन रणक्षेत्र में तबदील हो गया. यहां मारपीट में घायल युवक पर कई युवकों ने फिर हमला कर दिया. इलाज के लिए अस्पताल आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, लेकिन हल्द्वानी के बेस अस्पताल में हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ठंडी सड़क पर हुई मारपीट में घायल युवक को जब इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, तो आरोप है कि हमलावर भी अस्पताल पहुंच गए.

इमरजेंसी के बाहर घायल युवक के साथ आए उसके साथी अनुज कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में हुई इस वारदात से वहां मौजूद मरीज, तीमारदार और स्वास्थ्यकर्मी सहम गए. घटना से मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई.

अस्पताल में दो गुटों के बीच हुई मार पीट की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है. फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
-अमित कुमार सैनी,सीओ सिटी हल्द्वानी-

कुछ देर तक इमरजेंसी के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है. घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग तेज होने लगी है.

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

बिना मान्यता के स्कूलों पर प्रशासन सख्त, नोटिस का जवाब नहीं मिला तो होगी FIR और कानूनी कार्रवाई

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved