Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

अल्मोड़ा/धौलादेवी : क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा गैड़ा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

by Rajendra Joshi
November 4, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

अल्मोड़ा/धौलादेवी । विकासखंड धौलादेवी की क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा गैड़ा ने आज नवनियुक्त जिलाधिकारी अल्मोड़ा से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र पंचायत चौंसाला समेत पूरे विकासखंड के विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए इन विषयों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की।

पूजा गौड़ा ने ज्ञापन में प्राचीन धुम्रादेवी मंदिर के नियोजित विकास की मांग की, जिससे स्थानीय धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर का विकास होने से आसपास के ग्रामीणों को आजीविका के अवसर भी प्राप्त होंगे।

इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में सचल अल्ट्रासाउंड यूनिट की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता बताई, जिससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को जांच सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके।

-

पूजा गैड़ा ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल जोग्यूड़ा के भवन की मरम्मत पर भी जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही उन्होंने तहसील भनोली में स्थायी उपजिलाधिकारी की नियुक्ति की मांग की, ताकि क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आ सके।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने आग्रह किया कि श्रम विभाग द्वारा प्रत्येक माह दो कार्य दिवस विकासखंड मुख्यालय धौलादेवी में शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े और श्रमिकों एवं आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

अंत में, पूजा गैड़ा ने कहा कि यदि इन मांगों पर समय रहते कार्रवाई की जाती है, तो इससे क्षेत्र के स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक तंत्र में सकारात्मक सुधार आएगा और जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

Tags: क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा गौड़ा

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

गुरु नानक देव जी के उपदेश मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved