Retail
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
New Logo Copy 2 1
No Result
View All Result

एएनएम की नियुक्ति से स्वास्थ्य देखभाल में होगा बहुआयामी सुधारः डॉ. धन सिंह रावत

by Rajendra Joshi
January 27, 2025
in स्वास्थ्य
0
-
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 173 एएनएम को वितरित किये नियुक्ति पत्र

देहरादून, 27 जनवरी 2025 | सूबे के स्वास्थ्य विभाग को 352 एएनएम मिले हैं। जिनमें से 173 एएनएम को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश की विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में एएनएम की नियुक्ति होने से स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में बहुआयामी सुधार होगा। जिससे आमजनमान को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होगी साथ ही गर्भवती महिलाओं व शिशुओं के स्वास्थ्य देखभाल में भी और अधिक सुधार होगा।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 173 एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन सभी चयनित एएनएम को प्रदेशभर के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दे दी गई है। इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुलभ करने के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एएनएन के 352 पदों पर नियुक्ति की गई है। जिसमें से आज विभिन्न जनपदों के 173 अभ्यर्भियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। जिनमें पौड़ी जनपद के 57, चम्पावत 3, हरिद्वार 8, ऊधमसिंह नगर 12, देहरादून 51, नैनीताल 10, टिहरी गढ़वाल 26 तथा रूद्रप्रयाग जनपद के 6 एएनएम शामिल है।

-

अवशेष एएनएम को जनपद स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में एएनएम की नियुक्ति से आम जनमानस को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य देखभाल सहित टीकाकरण अभियान को और धार मिलेगी। जिससे प्रदेश के स्वास्थ्य देखभाल में बहुआयामी सुधार होगा जिसका फायदा आम लोगों को मिलेगा। एएनएम के माध्यम से जहां स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ की जायेगा वहीं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में अपेक्षित कमी लाने के प्रयास किये जायेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि विगत वर्ष प्रदेश में 92 फीसदी संस्थागत प्रसव पंजीकृत किये गये, जिसे शतप्रतिशत करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में मातृ मृत्यु दर 103 प्रति लाख लाइफ बर्थ है जिसे 90 के आंकड़े से नीचे लाने में एएनएम संवर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसी प्रकार प्रदेश में शिशु मृत्यु दर 24 प्रति हजार लाइफ बर्थ है जिसे इकाई के अंक में लाना सरकार का मकसद है। इस अवसर पर डॉ. रावत ने सभी चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी साथ ही उम्मीद जताई कि सभी एएनएम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पालन कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहयोग करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में वन विकास निगम में स्केलर के पदों पर चयनित 178 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एंव नवनियुक्त एएनएम उपस्थित रहे।

Tags: breaking newscabinet minister dhan singh rawatlatest news

Related Posts

-
स्वास्थ्य

ज्ञान से जागरूकता, जागरूकता से सुरक्षा-उत्तराखण्ड में विश्व एड्स दिवस का संकल्प

-
स्वास्थ्य

विनोद चमोली ने किया न्यूरो स्टेप स्पाइनल कॉर्ड रिहैबिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन

-
स्वास्थ्य

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर धामी सरकार की सजग पहल, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पहली विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी

Cabinet Minister Dhan Singh Rawat
स्वास्थ्य

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार में सशक्त बनकर उभरा उत्तराखंड

Load More
Next Post
-

विजयी पार्षदों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
https://youtu.be/Kdwzmnon_Jc

Like Us

Facebook New 01

Web Stories

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024
उत्तराखण्ड : आज के सभी प्रमुख समाचार।
उत्तराखण्ड : आज के सभी प्रमुख समाचार।
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024उत्तराखण्ड : आज के सभी प्रमुख समाचार।