Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

केंद्रीय कैबिनेट में उत्तराखंड से अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को जगह मिलने पर जताई खुशी

by Rajendra Joshi
June 9, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने पर मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ किया गंगा में दुग्धाभिषेक

ऋषिकेश 09 जून 2024 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ गंगा में दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान मां गंगा से पीएम मोदी जी के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना भी की गई। साथ ही स्वर्णिम रहे पिछले 10 वर्ष के कार्यकालों को अगले पांच वर्ष तक बरकरार रखने का आशीर्वाद भी मांगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड से अल्मोड़ा सांसद श्री अजय टम्टा जी को जगह मिलने पर शुभकामनाएं भी दी गई।

-

रविवार को भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता त्रिवेणी घाट पहुंचे। यहां मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के साथ कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है जब हमारे और पूरे विश्व के नेता आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने का सौभाग्य मिला है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी जी 1962 के बाद पहले ऐसे नेता हैं जो लगातार तीसरी बार शपथ ले रहे हैं उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जीके रिकॉर्ड की बराबरी की है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता आज प्रधानमंत्री मोदी जी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेता देख जश्न मना रही है उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान विपक्षी दलों द्वारा पीएम मोदी के लिए विभिन्न प्रकार का दुष्प्रचार किया गया। मगर, देश की जनता में मोदी जी का जलवा बरकरार रहा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, इंद्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, बृजेश शर्मा, चेतन शर्मा, संजय शास्त्री, वन विकास निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा, दिनेश सती, शिवकुमार गौतम, रीना शर्मा, मनोज धयानी, दीपक बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, राधे जाटव, शम्भू पासवान, नितिन सक्सेना, राजपाल ठाकुर, राजू नरसिम्हा, सीमा रानी, अनीता तिवारी, रुचि जैन, उषा मंडल, उषा जोशी, ज्योति पांडे, रेखा चौबे, राजेश्वरी, हिमानी कौशिक, चंदू यादव, किशन मण्डल, सुजीत यादव, ऋषि यादव, गुड्डी कलूड़ा, रजनी अग्रवाल, आशा शुक्ला, तनु रस्तोगी, विनोद भट्ट, राजेश जुगलान, रमेश अरोड़ा, अजय गुप्ता, राजकुमारी पंत, जगावर सिंह, अभिनव पाल, कृष पाल, अविनाश भारद्वाज, नंद किशोर जाटव, संजीव पाल आदि उपस्थित रहे।

Tags: सांसद अजय टम्टा

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई देते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved