Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

अजय सिंह ने संभाला देहरादून एसएसपी का कार्यभार

by Rajendra Joshi
September 15, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने शुक्रवार को देहरादून की कमान संभाली। एसएसपी ऑफिस में उन्होंने चार्ज ग्रहण किया। वह पहले भी देहरादून में एसपी सिटी रह चुके हैं। राजधानी के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने एसएसपी ऑफिस में चार्ज ग्रहण किया। एसएसपी अजय सिंह इससे पहले हरिद्वार के कप्तान थे। अजय सिंह 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

उन्होंने 2005 में प्रादेशिक पुलिस सेवा के जरिए पुलिस में बतौर डीएसपी सेवा शुरू की थी। 2018 में उनका प्रमोशन आईपीएस में हुआ और उन्हे 2014 बैच मिला। अजय सिंह देहरादून में एसपी सिटी भी रह चुके हैं। जबकि, इससे पहले सीओ सिटी देहरादून, सीओ डालनवाला समेत देहरादून के कई पुलिस सर्किल में रहे हैं। वह हरिद्वार के एसपी देहात भी रहे हैं। आईपीएस बनने के बाद उन्हें पहला जिला रुद्रप्रागा मिला था। इसके बाद वह पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक और इसके बाद 2020 में एसएसपी एसटीएफ बने थे। उनके कार्यकाल में ही परीक्षा घपलों में कई बड़ी कार्रवाई हुई थी।

Tags: breaking news

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया आईसीआईसीआई बैंक सहस्त्रधारा ब्रांच का शुभारंभ

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved