Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
October 28, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • खेलों से युवा बना सकते हैं अपना उज्जवल भविष्य : गणेश जोशी

नरेंद्रनगर, 28 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “खेल मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग हैं, स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वस्थ शरीर आवश्यक है। खेलों के माध्यम से युवा न केवल अपना करियर बना सकते हैं बल्कि देश और राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।”

कैबिनेट मंत्री जोशी 49वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्चपास की सलामी लेते हुए उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और विरासत के धरोहर हैं। इनके माध्यम से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।\

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मेले की खेल प्रतियोगिताओं ने अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया है। खिलाड़ियों और क्लबों की बढ़ती भागीदारी से यह मेला अब अंतर-राज्यीय मेला के रूप में पहचान बना रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से “अतिथि देवो भव” की भावना के साथ आने वाले खेल एवं संस्कृति प्रेमियों का स्वागत करने की अपील की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मेला संयोजक व पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष साकेत बिजलवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेश उनियाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ऋतुराज सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

06 नवम्बर को हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन तथा 07 नवम्बर को पंतनगर में होगा कृषक सम्मेलन: गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved