Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

शासकीय आवास में शहद उत्पादन के लिए स्थापित किए गए मधुमक्खी के बक्सों से शहद निकालते कृषि मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
May 17, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

देहरादून, 17 मई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास में शहद उत्पादन के लिए स्थापित किए गए मधुमक्खी के बक्सों से शहद निकाला। उन्होंने इस कार्य के तकनीकी विशेषज्ञों से शहद उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जानकारी दी कि दो माह पूर्व लगाए गए 10 बक्सों से लगभग 40 किलोग्राम शहद निकाला गया और आज दूसरी बार इन्ही बॉक्सेज़ से 25 क्रिगा शहद निकाला गया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में 6000 कृषक मधुमक्खी पालन व्यवसायिक रूप से कर रहे है, जिससे लगभग 1700एमटी का उत्पादन हो रहा है। इसके अतिरिक्त कई कृषक छोटे स्केल पर भी मधुमक्खी पालन कर रहे हैं। कृषिको द्वारा मुख्यतः एपिसा और मेलिफेरा प्रजातियों से शहद का उत्पादन किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने हर जिले में एक मधुग्राम और जनपद चम्पावत व देहरादून में दो मधुग्राम भी चयनित किये गये हैं। मंत्री जोशी ने कहा मधु मक्खी उत्पादन से कृषक अपने आय को बढ़ा सकते हैं। यह उन कृषकों के लिए अत्यधिक लाभदायक है, कि जिनके पास भूमि उपलब्ध नहीं है।

-

मंत्री जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में उत्पादित होने वाला शहद उच्च गुणवत्ता युक्त है। सरकार के विभिन्न प्रयासों के माध्यम से शहद उत्पादन के लिए किसानों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा सरकार का प्रयास है कि किसानों की आय दोगुनी हो उस दिशा में यह शहद उत्पादन से जुड़कर कृषक अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है।

इस अवसर पर उद्यान निदेशक डॉ एचएस बबेजा, संयुक्त निदेशक डॉ रतन कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, अरुण कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshibreaking newscabinet minister ganesh joshilatest newsकृषि मंत्री गणेश जोशीकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट करते उपनल के नवनियुक्त प्रबन्ध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved