Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

अभिनेत्री से नेत्री बनीं खुशबू सुंदर राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में नामित

by Rajendra Joshi
February 28, 2023
in देश
0
ADVERTISEMENT
-

बीजेपी की नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में नामित किया गया है. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की. उन्होंने अपनी नियुक्ति की अधिसूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट की. उनकी इस कामयाबी पर तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बधाई दी है.

के अन्नामलाई ने ट्विटर पर लिखा, “तमिलनाडु बीजेपी की ओर से बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में नामित होने के लिए बधाई. यह उनकी महिलाओं के अधिकारों के लिए अथक खोज और लड़ाई की पहचान है.” खुशबू सुंदर के अलावा ममता कुमारी और डेलिना खोंगडुप को भी राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है.

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य नियुक्त किए जाने पर खुशबू सुंदर ने ट्विटर पर पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा, “मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत सरकार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देती हूं. मैं नारी शक्ति की रक्षा, संरक्षण और पोषण के लिए कड़ी मेहनत करूंगी.”

कौन हैं खुशबू सुंदर?

खुशबू सुंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रह चुकी हैं. उन्होंने हिंदी फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ (1980) से एक बाल कलाकार के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. बाल कलाकार के रूप में कई हिंदी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में ‘नसीब’, ‘लावारिस’, ‘कालिया’, ‘दर्द का रिश्ता’ और बेमिसाल जैसी हिट फिल्मों के नाम शामिल हैं. वह कई तेलगू, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं. उन्होंने 1985 में जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म ‘जानू’ में अभिनय किया था.

कैसे हुई राजनीति में शामिल

खुशबू सुंदर ने साल 2010 में राजनीति ज्वाइन की थी. उन्होंने डीएमके से राजनीति में कदम रखा. वह 2010 से 2014 तक डीएमके में रहीं. 2014 में सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया था. 2020 में वह पीएम मोदी से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हो गई थीं.

Tags: Bjp indiabreaking newslatest newsखुशबू सुंदर

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post

उत्तराखंड में वसन्तोत्सव-2023 की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक हुई संपन्न, दिए ये बड़े निर्देश..

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved