Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

चमोली के देवाल विकासखंड के प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात।

by Rajendra Joshi
September 6, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 06 सितम्बर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपकर देवाल विकासखंड में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत स्वीकृत सड़कों के टेंडर शीघ्र जारी करने तथा पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी कक्षाएं शुरू कराने की मांग की। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने देवाल में 15 सितम्बर से प्रस्तावित मनरेगा के सोशल ऑडिट को दैवीय आपदा की परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल के लिए स्थगित करने का आग्रह भी किया। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल सिंह रावत, दीपक सिंह गड़ियां, दयाल सिंह बिष्ट, अरुण कुमार, रमेश गड़िया, जितेंद्र बिष्ट, संदीप बिष्ट, किशन सिंह, प्रकाश मिश्रा, राजेंद्र कुनियाल, गंगा सिंह, दलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय चरित्र निर्माण संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved