Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल।

by Rajendra Joshi
April 7, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

जोशीमठ | बदरीनाथ धाम: 7 अप्रैल। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से यात्रा तैयारियां तेजी से चल रही है। श्री बदरीनाथ धाम यात्रा पूर्व तैयारियों के आंकलन हेतु बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत 27 मार्च को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे थे यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के निर्देश से आज सोमवार को मंदिर समिति अवर अभियंता गिरीश रावत के नेतृत्व में तीस सदस्यीय दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा दल में 15 मंदिर कर्मचारी अधिकारी स्वयंसेवक एवं 15 मजदूर है।
अग्रिम दल आज पूर्वाह्न को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान हुआ तथा अपराह्न को बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। श्री केदारनाथ धाम हेतु जल्द ही 10 अप्रैल पश्चात बीकेटीसी का अग्रिम दल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगा।

-

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के विश्रामगृहों, कार्यालयों, विभिन्न पूजा काउंटरों,दर्शन पंक्ति, स्वागत कार्यालय, मंदिर परिसर के आसपास ,सौंदर्यीकरण कार्य ,विद्युत, पेयजल, संचार व्यवस्था, साफ सफाई सहित मरम्मत कार्य करेगा।श्री बदरीनाथ धाम में मौसम साफ है यद्यपि अभी भी कहीं – कहीं तथा नजदीकी पहाड़ियों पर बर्फ देखी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल रहे है प्रदेश सरकार द्वारा यात्रा पूर्व चारधाम यात्रा की तैयारियां चल रही है वहीं बीकेटीसी के स्तर से भी लगातार यात्रा तैयारियां की जा रही है बदरीनाथ के बाद अब 10 अप्रैल के बाद मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री केदारनाथ हेतु भी प्रस्थान करेगा।

मंदिर समिति के अग्रिम दल‌ में अवर अभियंता गिरीश रावत सहित,वरिष्ठ सहायक जगमोहन बर्त्वाल, सुपरवाइजर भागवत मेहता, इलैक्ट्रिशियन संजय भंडारी, अमित पंवार, विकास सनवाल‌, चालक कन्हैया लाल,प्लंबर महिपाल बिष्ट, यशपाल बिष्ट, मकर सिंह सहित मंदिर समिति के स्वयंसेवक श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे है।

Tags: bktcbreaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

Load More
Next Post
-

सेतु आयोग द्वारा राज्य की गोल्डन जुबली 2050 तक का विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाए-मुख्यमंत्री

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved