Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनती जिलाधिकारी सोनिका

by Rajendra Joshi
March 20, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं समिति जिलाधिकारी सोनी का

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 104 शिकायतें आई जिनमें आपसी विवाद, परिवार विवाद, विद्युत कनेक्शन लगवाने, पढाई हेतु आर्थिक सहायता दिलाने, समाज कल्याण विभाग की पेशन लगवाने, एनएच रोड़ पर पुस्ता निर्माण करवाने, पेयजल कनेक्शन का बीजक माफ कराने सहित भूमि संबंधी कुछ शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त हो रहे पारिवारिक झगडे, मारपीट तथा दबंगों द्वारा मारपीट करने व झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के प्रकरणों पर पुलिस विभाग के अधिकारियों को जांच करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आर्थिक सहायता एवं समाज कल्याण की पेंशन के प्रकरणो पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्यवाही करते हुए संबंधित शिकायतकर्ता को भी सूचित करने के निर्देश दिए। स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा ग्रामसभा कोटी में भूमि खूर्द-बुर्द करने तथा समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में प्लाॅटिंग में संबंधितों द्वारा रास्ता न दिए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस के बरनवाल, अपर मुख्य नगर आयुक्त जगदीश लाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नगर मजिस्टेट कुश्म चैहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ संजय जैन, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ विद्याधर कापड़ी, अधिशासी अभियन्ता एमडीडीए अजय माथुर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, लोनिवि, विद्युत, समाज कल्याण, सिंचाई आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newsDM Sonikalatest news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

पांच दिन में सिर्फ 97 मिनट दिन चली लोकसभा की कार्यवाही, 50 करोड़ स्वाहा

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved