Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

रुद्रपुर में छठी मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, पति और बेटे पर मुकदमा दर्ज

by Rajendra Joshi
March 11, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

रुद्रपुर

-

रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस सिटी कालोनी में फार्मेसिस्ट की पत्नी 45 वर्षीय माधुरी सिंह के छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। बता दे कि इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर उसके पति और बेटे के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

हालांकि पुलिस के मुताबिक आठ मार्च को होली के दिन मेट्रोपोलिस सिटी निवासी माधुरी सिंह ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान मृतका के हाथ में पेन से लिखा सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें उसने मौत के लिए पति और अन्य ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया था।

इधर, मृतका के भाई मोहल्ला संचरही थाना नवाबगंज गोंडा उत्तर प्रदेश निवासी चट्टान सिंह ने बहन माधुरी सिंह के पति और बेटे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है।

जिसमें उसने कहा है कि कई बार उसने कहा था कि शैलेंद्र कुमार सिंह उसकी पिटाई कर मानसिक तनाव देता है। जिससे वह परेशान हो चुकी है। यही नहीं उसे आत्महत्या करने को विवश करते है।

आठ मार्च को उसके भांजे का फोन आया कि मम्मी मर गई है। चट्टान सिंह के मुताबिक जब उसने पूछताछ की तो वह सही से जानकारी नहीं दे पाया। आरोप लगाया कि उसके बहनोई शैलेंद्र कुमार सिंह और भांजे ने होली के दिन उसकी पिटाई की, जिससे उसने मजबूर होकर छत से कूद कर आत्महत्या की।

यह भी पढें :- आलिया फोटो लीक विवाद में रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी कहा – मेरे घर में नहीं घुस सकते

इसी के साथ थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति और बेटे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: big breakingbreaking newslatest newsLatest news UttarakhandnewsNews UttarakhandRudrapur news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

जब चीटिंग के दौरान रंगे हाथों पकड़ी गईं श्रद्धा कपूर, पकड़े जाने के बाद जो हुआ.. जान कर उड़ जाएंगे होश

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved