Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

खैरना रानीखेत मोटर मार्ग में नए पुल का शुभारंभ, एक और योजना…

by Rajendra Joshi
March 10, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

खैरना/गरमपानी/नैनीताल

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट शुक्रवार को खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग कोसी नदी पर स्टील गर्डर मोटर ब्रिज लम्बाई 70 मीटर लागत 1003.77 लाख तथा विकास खण्ड बेतालघाट मे मझेडा-ब्यासी पम्पिंग पेयजल योजना लागत 499.55 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया।

मंत्री भटट ने कहा की इस महत्वपूर्ण ब्रिज के बनने से उत्तराखण्ड के लोगों के साथ ही पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि खैरना के समीप कोसी नदी पर दस करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से बने सत्तर मीटर स्पान लंबाई के पुल जो कि नैनीताल जिले को रानीखेत होते हुए चारधाम में एक महत्त्वपूर्ण धाम बद्रीनाथ को जोड़ता है। उन्होंने कहा 1837 में बना पुल काफी जर्जर हो चुका था, इसलिए सामरिक दृष्टि से सरकार ने 2 साल पहले नए पुल बनाने हेतु कार्य शुरू हो गया था, मंत्री श्री भटट ने कहा कि ब्रिज बनने से आवाजाही सुगम होगी वहीं आए दिन लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिल सकेगी। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा की पुल निर्माण होने से पर्यटन व्यवसाय को भी गति मिलेगी। शुक्रवार को मंत्री श्री भटट द्वारा सिडकुल भीमताल में मैसर्स कुमाऊ ग्लेशियर एक्वा कम्पनी का उद्घाटन भी किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष सोबन सिंह, राकेश कपिल, भगवत सिंह, कुंदन सिंह चिलवाल, लक्ष्मण खाती के साथ ही अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अधीक्षण अभिंयता एनएच अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता विजय कुमार,तहसीलदार मनीषा बिष्ट के साथ ही गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags: Ajay Bhattbreaking newscm dhamihaldwani newslatest newsNainital newspm modiRajnath SinghUTTARAKHAND DEHRADUN NEWS

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिए हरिद्वार जिले में नंदा गौरा योजना में गलत तरीके से लाभ प्राप्त करने वाले अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved