Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

देहरादून में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी व उसके चाचा ने की गलत हरकत; परेशान पीड़िता ने खाया जहर

by Rajendra Joshi
February 27, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT
-

देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में स्कूल में पढ़ने वाले युवक ने अपनी ही सहपाठी नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं कुछ दिन बाद युवक के चाचा ने भी किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। बता दे कि शहर कोतवाली पुलिस ने किशोर व उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हालांकि शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी के अनुसार उन्हें डाक के माध्यम से एक शिकायत मिली थी। एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी रेसकोर्स स्थित एक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसके साथ ही एक किशोर पढ़ता है जबकि किशोर का चाचा हर्षित भी इसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है।

जून 2022 में किशोर व उसका चाचा हर्षित कंबोज किशोरी को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया। दोनों को होटल में छोड़ने के बाद हर्षित वहां से चला गया, जबकि किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने किशोरी से यह भी कहा कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उससे शादी नहीं करेगा।

बता दे कि अब किशोर बेटी के साथ बात नहीं कर रहा, जबकि उसका चाचा स्कूल में किशोरी को छेड़ता है और धमकी देता है कि यदि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वह उसे स्कूल में बदनाम कर देगा। यह बात किसी को बताई तो वह उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा।

हालांकि 19 अक्टूबर को आरोपितों से परेशान होकर किशोरी ने जहर खा लिया जिसका इलाज दून अस्पताल में चला। इसी के साथ आरोपितों के खौफ से किशोरी स्कूल भी नहीं जा पा रही है। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपित हर्षित व उसके भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags: Big breaking dehradunbreaking newsDehradun newslatest newsNews Uttarakhand

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post

अग्निपथ स्कीम को चुनौती देने वाली सभी याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा-मांग जायज नहीं

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved