Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

by Rajendra Joshi
January 15, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

देहरादून, 15 जनवरी। रविवार को प्रतियोगी परीक्षार्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित करायी जा रही उत्तराखण्ड PCS मुख्य परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में धांधली की आशंका के दृष्टिगत समस्त परीक्षाओं को स्थगित किये जाने का अनुरोध किया। परीक्षार्थियों द्वारा मंत्री जोशी को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 तक PCS मुख्य परीक्षा आयोजित की जा रही है। परंतु दिनांक 12 जनवरी 2023 को पटवारी/लेखपाल परीक्षा में धांधली उजागर होने, उत्तराखण्ड महिलाओं का आरक्षण संबंधी अधिनियम लागू होने एवं कतिपय अन्य तथ्य संज्ञान में आने के कारण निम्न बिन्दुओं पर स्थिति स्पष्ट करने के उपरांत ही PCS मुख्य परीक्षा व अन्य निर्धारित परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए।

-

उन्होंने मंत्री जोशी से आग्रह किया कि राज्यहित में अभ्यर्थियों के भविष्य को देखते हुए आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं यथा पी.सी. एस. मुख्य परीक्षा-2021, वन आरक्षी, पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा व अन्य निर्धारित परीक्षाओं को तत्काल स्थगित करते हुए उक्त बिन्दुओं के आधार पर स्पष्ट जांच व कार्यवाही के उपरांत ही पूर्ण शुचिता एवं पारदर्शी पूर्ण तरीके से कोई परीक्षा आयोजित की जाय जिससे आयोग की चयन प्रक्रिया / कार्यप्रणाली पर अभ्यर्थियों का विश्वास पुनः बहाल हो सके।

-

मंत्री जोशी ने सभी परीक्षार्थियों को भरोसा दिलाया कि मामले में शीघ्र कारवाही की जाएगी। उन्होंने कहा सरकार पूरी पारदर्शी तरीके से प्रतियोगी परीक्षाएं की जा रही है। मंत्री ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री से वार्ता भी की और उन्हीं समस्या ही समाधान का अनुरोध किया।

Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshicabinet minister ganesh joshiकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा पर सख्त हुआ UKPSC, किये ये बड़े बदलाव

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved