Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राज्यपाल ने ‘अलॉंग केम ए वॉरियरः बंदाज धर्म युद्ध एंड सिख थ्योरी ऑफ जस्ट वॉर’ पुस्तक का विमोचन किया।

‘अलॉंग केम ए वॉरियरः बंदाज धर्म युद्ध एंड सिख थ्योरी ऑफ जस्ट वॉर’’

by Rajendra Joshi
November 29, 2022
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘‘अलॉंग केम ए वॉरियरः बंदाज धर्म युद्ध एंड सिख थ्योरी ऑफ जस्ट वॉर’’ ALONG CAME A WARRIOR: BANDA’S DHARAMYUDH AND THE SIKH THEORY OF JUST WAR पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक को पूर्व आईएमए कमांडेंट ले.ज.(रि.) आर एस सुजलाना और डॉ. रूपिन्दर एस बराड़ द्वारा संयुक्त रूप से लिखा गया है।

 

-पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि यह पुस्तक हमारे इतिहास के विशिष्ट संदर्भों को संजोए हुए है। इसमें हमारे आर्दश और सिक्ख परंपरा को आकार देने वाले हमारे सिख गुरुओं की शिक्षाओं के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का जीवन दर्शन, उनकी आध्यात्मिक चेतना और उच्च आदर्शमय जीवन, राष्ट्र और समाज में शांति की स्थापना के महान उद्देश्य के साथ उनके आदर्श जीवन चरित्र के दर्शन हमें प्राप्त होते हैं।

अल्मोड़ा। युवाओं के पलायन के बीच कमल-नमिता ने पेश की मिसाल, मशरूम से बना रहे चाय-चटनी और अचार

राज्यपाल ने कहा यह पुस्तक उच्च अनुसंधान और शोध को दर्शाती है, इसके लिए उन्होंने लेखकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से हमारे गुरुओं के महान त्याग और बलिदान की सामाजिक वैज्ञानिक अवधारणा को भी सामने लाया गया है। इस अवसर पर पुस्तक के लेखकों ले.ज.(रि.) आर एस सुजलाना और डॉ. रूपिंदर एस बराड़ ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी और विस्तृत प्रकाश डाला। पुस्तक विमोचन के अवसर पर अध्यक्ष ओएनए ब्रिगेडियर एच.पी.एस. बेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: BANDA’S DHARAMYUDH AND THE SIKH THEORY OF JUST WAR

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post

तैयारी के साथ सदन में पहुंचे महाराज ने विपक्ष को किया निरुत्तर देहरादून।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved