Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

4 नवंबर को सीएम धामी करेंगे मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ

by Rajendra Joshi
October 29, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

देहरादून 29 अक्टूबर

2025 तक सवा लाख समूह की महिलाओं को बनाएंगे लखपति -गणेश जोशी

शुक्रवार को प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक की । बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने ग्राम्य विकास से जुड़ी योजनाओं का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


-


बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस है, इसी श्रृंखला में 4 नवम्बर को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा उसकी लॉन्चिंग की जाएगी। हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक, जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, जो हमारे समूह की 3 लाख 67 हजार महिलाएं हैं, जो समूह के माध्यम से काम कर रही हैं, उनमें से सवा लाख बहनों को हम वर्ष 2025 तक लखपति बनाएंगे।

यह भी पढे- बीकेटीसी के अध्यक्ष भट्ट का फोटो वायरल, कांग्रेस ने किए सवाल खडे

उस दिन प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी आवास दिए जाएंगे। इसी प्रकार कौशल योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी जी का फोकस जहां देश की सीमा पर डटे जवानों पर है, वही किसानों की भी वह चिंता करते हैं और मातृशक्ति की भी चिंता करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।


-


इस अवसर पर ग्राम्य विकास सचिव डा0 बीबीआरसी पुरुषोतम, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल, अपर सचिव आनंद स्वरूप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://devbhoomisamiksha.com/wp-content/uploads/2022/10/VIDEO-1.mp4
Tags: अपर सचिव आनंद स्वरूपअपर सचिव नितिका खंडेलवालग्राम्य विकास सचिव डा0 बीबीआरसी पुरुषोतमप्रधानमंत्री आवास योजनामंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में मुख्यमंत्री धामी ने शिष्टाचार भेंट की।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved