Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कृषि मंत्री गणेश जोशी को उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र के किसानों की समस्या के संबंध में ज्ञापन सौंपता प्रतिनिधिमंडल

by Rajendra Joshi
September 3, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 03 सितम्बर। कृषि मंत्री गणेश जोशी से गुरुवार को उनके कैंप कार्यालय में जनपद उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के ग्राम जागटा से आए फल उत्पादक किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने फल मंडियों में हो रही विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि फल मंडियों में किसानों से मंडी शुल्क तथा अन्य खर्चों के नाम पर विभिन्न प्रकार की कटौतियां की जा रही हैं, जिससे फल उत्पादक किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मंडियों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, विश्राम एवं ठहरने जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। साथ ही हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में लागू किसान हितैषी मंडी व्यवस्थाओं का अध्ययन कर उत्तराखंड में भी पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी मंडी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि फल उत्पादकों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और अनावश्यक कटौतियों पर रोक लगाई जा सके।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने मंडी निदेशक/एमडी मंडी को संबंधित प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर मनमोहन सिंह चौहान सहित किसान प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

पंतनगर विश्वविद्यालय में हर्षाेल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved