Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कृषि योजनाओं के लिए उत्तराखंड को ₹106.67 करोड़ मंजूर

by Rajendra Joshi
September 1, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून 01 सितम्बर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में केन्द्रपोषित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं कृषि उन्नति योजना की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई, जिसमें उत्तराखण्ड की ओर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया।

बैठक में सूबे के कृषि मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि केन्द्रीय मंत्री के जनपद उधमसिंहनगर में आयोजित ‘‘खेत बचाओ अभियान’’ कार्यक्रम के दौरान सहमति प्रदान की गयी थी कि वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत जैविक कृषि कार्यक्रम हेतु उत्तराखण्ड को 7 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जायेगी, जिस हेतु केन्द्रीय मंत्री से पुनः अनुरोध किया गया। कृषि मंत्री द्वारा फार्म फेसिंग के लिए आवंटित धनराशि 25 करोड़ हेतु राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत पृथक से बजट स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया।

केन्द्रीय कृषि मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड को केन्द्रपोषित कृषि उन्नति योजना के अन्तर्गत आवंटित धनराशि 109.02 करोड़ के सापेक्ष 54.51 करोड़ की प्रथम स्वीकृत की गयी थी तथा द्वितीय के रूप में 40 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जा रही है। साथ ही राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत उत्तराखण्ड को आवंटित धनराशि 191.55 करोड़ के सापेक्ष 95.77 करोड़ की स्वीकृत की गयी थी तथा द्वितीय किश्त के रूप में 65.70 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जा रही है। इस प्रकार उत्तराखण्ड को 106.67 करोड़ की द्वितीय किश्त स्वीकृत की जा रही है।

केन्द्रीय मंत्री द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत जैविक कृषि कार्यक्रम के लिए उत्तराखण्ड को 07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने तथा फार्म फेसिंग के हेतु राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत पृथक से बजट स्वीकृत किये जाने का आश्वासन दिया गया।

सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री द्वारा उत्तराखण्ड को केन्द्रपोषित योजनाओं के अन्तर्गत विशेष रूप से धनराशि आवंटित किये जाने के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में कृषि महानिदेशक डा0 आनन्द श्रीवास्तव, निदेशक कृषि दिनेश सिंह, डा0 रतन कुमार, डा0 सुरेश राम, महेन्द्र पाल उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

14वीं गढ़वाल राइफल्स के स्वर्ण जयंती वर्ष पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साझा की पुरानी यादें, शहीदों को किया नमन

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved