Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

by Rajendra Joshi
July 24, 2026
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

भगवानपुर थाना क्षेत्र में आम तोड़ने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई. घटना के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है.-

रुड़की:हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में आम के बाग से आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि आम के बाग में काम कर रहे मजदूरों पर दर्जनों युवकों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किया गया है. घटना ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों द्वारा बाग में रखे आम भी अपने साथ ले गए और कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई. बताया गया है कि मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा हुआ है, इसलिए पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलकी मसाई गांव के पास स्थित एक आम के बाग में (बीती 23 जुलाई) गुरुवार की देर शाम कुछ मजदूर आम तोड़ने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग बाग में पहुंचे और पेड़ से आम तोड़ने लगे, जिस पर बाग में काम कर रहे मजदूरों ने आम तोड़ने को मना किया गया. इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, कुछ ही देर में दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. आरोप है कि थोड़ी ही देर बाद दर्जनों युवक लाठी-डंडों से लैस होकर बाग में पहुंचे और मजदूरों को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया.

वहीं, इस हमले में सिकरौढ़ा गांव निवासी फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य मजदूर को भी गंभीर चोटें आईं हैं. वहीं, पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि हमलावर बाग में रखा आम भी अपने साथ ले गए, इसी के साथ पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि बाग से निकलने के बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने गांव के मुख्य मार्ग पर राहगीरों के साथ भी मारपीट की कोशिश की. आरोप है कि करीब 40 से 50 हमलावर घंटों चौराहे पर लाठी-डंडे लेकर खड़े रहे. जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.

आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है, जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
-रितेश शाह,भगवानपुर कोतवाली प्रभारी-

घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया, साथ ही गांव में शांति व्यवस्था कायम कराई गई. इसके बाद पुलिस द्वारा दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर फुरकान की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post
-

Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved