Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पंतनगर विश्वविद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया अपना दम

by Rajendra Joshi
April 10, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर। 10 अप्रैल 2026। विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में विद्यार्थियों की 58वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत पहले दिन 800 मीटर दौड़, शॉटपुट, लॉग जम्प, 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ एवं 10,000 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया।

पुरूष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जनरल विपिन सिंह रावत भवन के पवन सिंह बिष्ट ने पहला, सिल्वर जुबली भवन के कुशाग्र मेहरा ने दूसरा व मीनाक्षी भवन के राघव कोहली ने तीसरा एवं महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में मंदाकिनी भवन की ज्योति ने पहला, आचार्य भवन की नेहा चन्द्र ने दूसरा व गांधी भवन की रितु गोस्वामी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लॉग जम्प पुरूष वर्ग में सिल्वर जुबली भवन के विशाल तोमर ने पहला, पटेल भवन के दीपक सिंह बिष्ट ने दूसरा एवं टैगोर भवन के निखिल तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

शॉटपुट (पुरूष) सीबी-। के आयुष पुरोहित ने पहला, नेहरू भवन के आयुष चौधरी ने दूसरा एवं पंत भवन के आयुष्मान सिंह नेगी ने तीसरा स्थान तथा शॉटपुट (महिला) गोल्डन जुबली भवन की अनुप्रिया आर्या ने पहला, गांधी भवन की अंजली जोशी ने दूसरा एवं गोल्डन जुबली भवन की पूजा सक्सेना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 4 गुणा 400 मीटर रिले के महिला वर्ग में गांधी भवन को पहला, मंदाकिनी भवन को दूसरा तथा सरस्वती भवन को तीसरा स्थान, पुरूष वर्ग में सिल्वर जुबली भवन को पहला, जनरल विपिन सिंह रावत भवन को दूसरा तथा सीबी-। को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

वहीं पुरूष वर्ग की 10 हजार मीटर दौड में पंत भवन के कनिष्क वर्मा ने पहला, टैगोर भवन के अभिषेक यादव ने दूसरा एवं जनरल विपिन सिंह रावत भवन के करन सिंह रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान, जीआईसी, अल्मोडा के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल पंत, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. ए.एस. जीना, प्रभारी अधिकारी शारीरिक शिक्षा डा. जी.एस. बोहरा, डा. पूनम त्यागी, डा. भाष्कर तिवारी, डा. मुमतेष सक्सेना, डा. अंशिका गुप्ता, प्रभाकरन जोशी स्टाफ काउंसलर डा. ए.पी. सिंह, डा. रितिका भट्ट आदि ने सम्मानित किया।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

बड़ी खबर: दिनेश कुमार बने कृषि विभाग के स्थायी निदेशक

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved