Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में होली मिलन समारोह का आयोजन

by Rajendra Joshi
February 28, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

Dehradun News : जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में होली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में रंगों की सुंदर छटा देखने को मिली, जहां छात्रों ने रंग और गुलाल खेलकर होली का आनंद लिया तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। कार्यक्रम के अंत में इंटर-इंस्टीट्यूशनल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर डॉ. शंकर रामामूर्ति ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा वह माध्यम है, जो जीवन को ज्ञान, संस्कार और सकारात्मकता के रंगों से भर देती है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का समग्र विकास करें और समाज में सकारात्मक योगदान दें। कुलपति ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

इसके पश्चात इंटर-इंस्टीट्यूशनल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को प्रमाणपत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। कुलपति ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गीत, नृत्य और समूह प्रस्तुतियों सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी उपस्थित शिक्षकों और छात्रों ने भरपूर सराहना की। प्रस्तुतियों ने उत्सव के वातावरण को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया।

अंत में छात्रों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: Dehradn NewsJigyasa University

Related Posts

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

Load More
Next Post
-

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करते गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved