Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

स्कूली बच्चों से रेता बजरी उठवाने पर प्राथमिक विद्यालय बंजारावाला की प्रधानाचार्य निलंबित।

by Rajendra Joshi
October 6, 2025
in शिक्षा/रोजगार
0
ADVERTISEMENT

देहरादून 06 अक्टूबर,2025 (सू.वि) | राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला, देहरादून में छात्रों से बजरी, रेता, मिट्टी ढुलाई कराने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रचारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

दरअसल 06 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित वीडियो जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला, देहरादून में अध्ययनरत छात्रों से बजरी/मिट्टी उठवाने सम्बन्धी कार्य करते हुए दिखायी दे रहे हैं। छोटे बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में रखे गए रेत को तसले की सहायता से रेत को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि बच्चे स्कूल गणवेश में रेत उठाने का कार्य कर रहे है तथा बच्चों के पास बेल्चा, फावड़ा तथा तसला है। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उप शिक्षा अधिकारी रायपुर को जांच के निर्देश दिए। उप शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में छात्रों से बाल श्रम कराए जाने की पुष्टि की गयी।

उप शिक्षा अधिकारी, रायपुर द्वारा छात्रों से बाल श्रम कराये जाने की पुष्टि होने के फलस्वरूप जिला शिक्षा अधिकारी, प्रा.शि., देहरादून द्वारा विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका को प्रथम दृष्टया तत्काल सेवाओं से निलंबित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर में सम्बद्ध कर दिया गया है। विद्यालय में कार्यरत अन्य शिक्षिकाओं से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसके उपरांत दोषी पाये जाने पर अन्य शिक्षिकाओं के विरुद्ध भी कर्मचारी आचरण नियमावली में उल्लेखित प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

Tags: Dehradun news

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post
-

राज्यपाल करेंगे 118वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved