Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

शिवालिक एकेडमी में राष्ट्रीय मूल्यों पर विशेष व्याख्यान

by Rajendra Joshi
September 25, 2025
in स्वास्थ्य
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून। धूलकोट स्थित शिवालिक एकेडमी में प्रातःकालीन सभा के दौरान ‘राष्ट्रीय चरित्र निर्माण’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुभारती समूह के संस्थापक एवं प्रख्यात चिकित्सक-शिक्षाविद डॉ. अतुल कृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधक सोमदत्त त्यागी एवं प्रधानाचार्य रजनी त्यागी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में डॉ. अतुल कृष्ण ने विद्यार्थियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना और शहीद आशा राम त्यागी के जीवन सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने पंचशील के आदर्शों, स्वदेशी उत्पादों के महत्व और देशभक्ति नारों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अच्छे संस्कार और राष्ट्र के प्रति सम्मान धीरे-धीरे जीवन का हिस्सा बनते हैं, अचानक नहीं आते।”

उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति पर आधारित साहित्य पढ़ने की प्रेरणा दी तथा भ्रष्टाचार से दूर रहकर सच्चे और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश रोचक कहानियों के माध्यम से दिया। व्याख्यान के दौरान वीर शहीदों के जीवन परिचय और देशभक्ति नारों ‘जय हिंद’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा लिखित ‘आज़ाद हिंद गान’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिसने वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और अतिथियों ने संकल्प लिया कि वे अनुशासित, मूल्य-आधारित एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिक बनकर देश निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर बलवंत बोहरा और डॉ. रविन्द्र सैनी भी मौजूद रहे।

Tags: ShubhartiHospital

Related Posts

-
स्वास्थ्य

मानवता की मिसाल: सुभारती अस्पताल में हादसे के सभी घायलों का मुफ्त इलाज

-
स्वास्थ्य

उत्तराखण्ड के अति-दुर्गम क्षेत्रों में हेली सेवाओं से सुरक्षित मातृत्व को नई गति

-
देहरादून

चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन

-
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर : नंदगांव सीएचसी में औचक जांच

Load More
Next Post
-

शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 18वीं पुण्यतिथि पर मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved