Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

PMGSY एवं PWD के अधिकारियों के साथ अवरुद्ध सड़क मार्गों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री जोशी।

by Rajendra Joshi
September 22, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 22 सितम्बर। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से प्रदेश में बरसात के कारण बंद हुई सड़कों तथा क्षतिग्रस्त ग्रामीण मोटर मार्गों एवं पुलों की स्थिति की समीक्षा कर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों में कार्ययोजना बनाकर तेजी से सड़कों और पुलों को सुचारू किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बहाल हो सके। अधिकारियों ने अवगत कराया कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत वर्तमान में प्रदेश में कुल 89 सड़कें अवरुद्ध हैं, जिनमें गढ़वाल क्षेत्र में 70 और कुमाऊं मंडल में 19 सड़कें शामिल हैं। इन अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए गढ़वाल में 104 मशीनें तथा कुमाऊं में 63 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलों के पुनर्निर्माण कार्यों को शीघ्रता से प्रारंभ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों, पुलों इत्यादि का इस्टीमेट तैयार कर शासन से स्वीकृत कराएं और पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू करें, ताकि स्थानीय जनता को आवागमन में असुविधा न हो। मंत्री जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अनारवाला–मालसी मार्ग, गाजियावाला, हल्दूवाला, घट्टीगोला में क्षतिग्रस्त पुल, किमाड़ी मोटर मार्ग व चामासारी में सुरक्षात्मक कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत क्यारा–धनोल्टी मोटर मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्य करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीती आपदा में मसूरी–देहरादून मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल को रिकॉर्ड समय पर वैली ब्रिज तैयार करने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शाबाशी दी।

इस अवसर पर सीईओ यूआरआरडीए अभिषेक रोहिला, पीएमजीएसवाई मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग रंजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, मंजीत रावत, भूपेंद्र कठेत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

सुभारती हॉस्पिटल झाझरा में महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved