Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तरकाशी आपदा में फंसे 112 लोगों को आज चिनूक और MI-17 से पहुंचाया गया देहरादून

by Rajendra Joshi
August 7, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में आपदा के कारण फंसे लोगों को चिनूक और एमआई-17 हैलीकाप्टर से देहरादून एयरपोर्ट लाने का सिलसिला जारी है। हवाई मार्ग से अभी तक 112 लोगों को सुरक्षित देहरादून लाया गया है।

जिला प्रशासन की पूरी टीम एयरपोर्ट पर तैनात है। देहरादून एयरपोर्ट पर लाए जा रहे यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार, निःशुल्क दवा वितरण और रिफ्रेशमेंट कराने के बाद स्पेशल वाहनों से आईएसबीटी देहरादून और ऋषिकेश भेजा जा रहा है। जहां से यात्री अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे है। उत्तरकाशी से हैलीकॉप्टर द्वारा सकुशल देहरादून पहुंचाने के लिए तीर्थयात्रियों ने उत्तराखंड सरकार का आभार जताया।

-

जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन को लेकर नोडल अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए की तीर्थ यात्रियों को सकुशल वापसी के लिए सभी व्यवस्थाओं को एक्टिवेटेड मोड में रखा जाए। किसी भी यात्री को असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून एयरपोर्ट पर लाए जा रहे तीर्थयात्रियों से भी मिले और सभी तीर्थ यात्रियों को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से उन्हें पूरी मदद की जाएगी।

देहरादून एयरपोर्ट पर डीएम के निरीक्षण के दौरान एसएसपी अजय सिंह, सीडीओ अभिनव शाह, एसपी ऋषिकेश जया बलोनी, एसडीएम, खंड विकास अधिकारी डोईवाला आदि सहित संबधित विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
Satpal maharaj 02

सड़कों की कनेक्टिविटी बहाली के लिए युद्धस्तर पर जारी है काम: महाराज

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved