Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उमेश अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं जनसेवा कार्यक्रम

by Rajendra Joshi
June 9, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून: स्वर्गीय उमेश अग्रवाल की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर उमेश अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल स्वर्गीय अग्रवाल के अद्वितीय योगदान को स्मरण करने हेतु आयोजित किया गया, बल्कि समाजसेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने का प्रयास भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा के सम्मानित अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, दर्जाधारी मंत्री विनोद उनियाल एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य जीवन प्रकाश जी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रकट किए। सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय उमेश अग्रवाल जी के भाजपा संगठन में योगदान, मीडिया प्रबंधन में उनकी उत्कृष्ट भूमिका, एवं देहरादून महानगर अध्यक्ष रहते हुए उनके कार्यों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

-

कैंट विधानसभा देहरादून के सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में भगवान परशुराम मंदिर गोविन्द गढ़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
राजपुर विधानसभा के अंतर्गत डालनवाला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा के नेतृत्व में तथा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता में कोरोनेशन जिला अस्पताल देहरादून में रोगियों को फल वितरित किए गए। स्वर्गीय उमेश अग्रवाल जी की स्मृति में फाउंडेशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा वृक्षारोपण किया गया रायपुर विधानसभा के नवादा स्थित गौशाला में सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा गौमाता को चारा प्रदान किया गया। देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज, बंजारावाला में बच्चों को मिष्ठान एवं शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।

स्वर्गीय उमेश अग्रवाल सदैव संगठन एवं समाज के लिए समर्पित रहे। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह समर्पण एवं सेवा से परिपूर्ण कार्यक्रम न केवल उनके विचारों की अभिव्यक्ति है, बल्कि समाज को प्रेरित करने वाला एक उत्कृष्ट प्रयास भी है।

Tags: breaking newslatest newsMahanagar President Siddharth Agarwal

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री ने पुरोला में ₹210 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved