Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

भव्यता से मनाएं विश्व ओलंपिक दिवस : रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
June 3, 2025
in देहरादून
0
File Photo: Cabinet Minister Rekha Arya

FIle Photo-Cabinet Minister Rekha Arya

ADVERTISEMENT
  • विभागीय अधिकारियों और ओलंपिक संघ के साथ बैठक में दिया निर्देश

देहरादून, 3 जून। इस साल 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर प्रदेश में बड़ा खेल आयोजन करने की तैयारी है ।मंगलवार को विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।

बैठक में शामिल ओलंपिक संघ के पदाधिकारीयों से खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ओलंपिक खेलों के प्रति प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने की दृष्टिकोण से खेल विभाग ओलंपिक संघ के साथ मिलकर आयोजन करेगा। खेल मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर कौन-कौन सी खेल प्रतियोगिताएं जिला और राज्य स्तर पर कराई जा सकती हैं इसकी रूपरेखा अधिकारी दो दिन के अंदर तैयार करें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस अवसर पर सभी जनपदों में खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएं और साथ ही एक स्थान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाए। खेल मंत्री ने कहा कि इस आयोजन से अधिक से अधिक आम लोगों को जोड़ने के लिए विभाग इसके व्यापक प्रचार का कार्यक्रम बनाएं।

बैठक में खेल निदेशक प्रशांत आर्य, अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगई, उत्तरांचल ओलंपिक संघ महासचिव डीके सिंह, सीईओ चेतन गुरुंग, महेश जोशी, गुरुचरण सिंह, प्रमोद चौधरी, सुरेश कुमार आदि शामिल हुए।

Tags: Rekha arya

Related Posts

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

Load More
Next Post
-

शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने के लिए सेतु आयोग ने सौंपी मुख्यमंत्री को रिपोर्ट

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved