Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Uttarakhand: किडनी मरीजो के लिये निःशुल्क डायलिसिस सुविधा: डॉ. धन सिंह रावत

by Rajendra Joshi
April 15, 2025
in स्वास्थ्य
0
Cabinet Minister Dhan Singh Rawat

Cabinet Minister Dhan Singh Rawat

ADVERTISEMENT
  • 3000 मरीजों ने उठाया लाभ, 2.88 लाख बार किया डायलिसिस

देहरादून, 15 अप्रैल 2025 | सूबे में विगत तीन वर्षों में तीन हजार से अधिक किडनी रोगियों ने निःशुल्क डायलिसिस का लाभ उठाया है। इन मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस योजना के तहत 2.88 लाख से अधिक बार सफलतापूर्वक डायलिसिस कराया गया है। किडनी से संबंधित रोगों के निदान के लिये प्रदेशभर के विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों एवं राजकीय मेडिकल कॉलेजों में डायलिसिस केन्द्र स्थापित किये गये हैं जहां पर 166 डायलिसिस मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन रोगियों का उपचार किया जा रहा है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार को लेकर निरंतर प्रयासरत है ताकि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सके। इसी कड़ी में राज्य सरकार के ठोस क्रियान्वयन एवं मॉनिटिरिंग के चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम का लाभ किड़नी मरीजों को मिल रहा है। डा. रावत ने बताया कि इस योजना के तहत विगत तीन वर्षों में प्रदेशभर में कुल 3053 किडनी मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस का लाभ पहुंचाया गया है।

जिसमें गुर्दे के मरीजों को 2,87,366 बार डायलिसिस कराया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों एवं मेडिकल कॉलेजों में 101 हीमो डायलिसिस मशीनों की सहायता 821 गुर्दे के रोगियों को 78773 डायलिसिस उपचार की सुविधा प्रदान की गई, साथ ही 17 मरीजों का पैरिटोनियल डायलिसिस कराया गया। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 में 129 हीमो डायलिसिस मशीनों की सहायता से 984 किडनी मरीजों को 95248 बार डायलिसिस कराया गया साथ ही 26 पैरिटोनियल डायलिसिस मरीजों को भी उपचार प्रदान किया गया। जबकि वित्तीष वर्ष 2024-25 में कुल 166 हीमों डायलिसिस मशीनों के माध्यम से 1174 गुर्दे के रोगियों को 113345 बार निःशुल्क डायलिसिस कराया गया, इसी प्रकार इस वित्तीय वर्ष में 31 पैरिटोनियल डायलिसिस मरीजों को भी उपचार प्रदान किया गया। डा. रावत ने बताया कि किडनी रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में 06 नये डायलिसिस केन्द्र खोलने का निर्णय लिया है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग पिथौरागढ़, जिला अस्पताल बौराड़ी टिहरी, गोविंद सिंह महर राजकीय चिकित्सालय रानीखेत अल्मोड़ा, उप जिला चिकित्सालय मसूरी देहरादून तथा उप जिला चिकित्सालय काशीपुर ऊधमसिंह नगर शामिल है।

Tags: breaking newsdhan singh rawatlatest news

Related Posts

-
स्वास्थ्य

मानवता की मिसाल: सुभारती अस्पताल में हादसे के सभी घायलों का मुफ्त इलाज

-
स्वास्थ्य

उत्तराखण्ड के अति-दुर्गम क्षेत्रों में हेली सेवाओं से सुरक्षित मातृत्व को नई गति

-
देहरादून

चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन

-
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर : नंदगांव सीएचसी में औचक जांच

Load More
Next Post

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved