Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा 2025: BKTC की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद की कवायद

by Rajendra Joshi
March 27, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

चारधाम यात्रा 2025: सरल सुगम आगामी चार धाम यात्राकाल 2025 में यात्रियों के सुविधा हेतु व्यवस्थाओं को सुचारू किये जाने के लिए धामों के कपाट खुलने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है वही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के की पहल तथा आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय एवं पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के दिशा निर्देश पर बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति द्वारा संचालित समस्त विश्राम गृहों/कार्यालय को सुव्यवस्थित किये जाने की कवायद शुरू हो गयी है तथा इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में बीते कल बुधवार को समिति का दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा था आज मंदिर समिति कार्यालय उखीमठ पहुंच कर यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु रूपरेखा का आंकलन किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ रावल निवास सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य कार्याधिकारी ने सभी कर्मचारियों को 2 मई से शुरू हो रही आगामी केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों हेतु दिशा निर्देश दिये इस दौरान सहायक अभियंता गिरीश देवली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, आशाराम नौटियाल पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी,प्रबंधक प्रदीप सेमवाल , जेई विपिन कुमार सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।इससे पहले मुख्यकार्याधिकारी ने श्री ओंकारेश्वर मन्दिर में दर्शन किये उषा अनिरूद्ध विवाह मंडप का भी अवलोकन किया ‌।इसके पश्चात ऊखीमठ कार्यालय का निरीक्षण भी किया।

-

कल 28 मार्च शुक्रवार को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी मंदिर समिति के गुप्तकाशी, कलियासौड़, श्रीनगर ( गढ़वाल ) एवं रुद्रप्रयाग विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे इसके पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी पौड़ी, देवप्रयाग तथा ऋषिकेश स्थिति विश्राम गृहों चंद्रभागा विश्राम गृह तथा रेल्वे रोड स्थित चेला चेतराम विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे एवं कर्मचारियों अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। अधिकारियों -कर्मचारियों को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के कार्यक्रम सम्बन्धित पटलों जानकारी, प्रगति आख्या पत्रावली सहित निर्धारित समय में उपस्थित रहने हेतु कहा गया है।

Tags: breaking newslatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved