Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

BKTC कर्मियों का प्रसादी बाक्स एवं थैलियों के निर्माण प्रशिक्षण हुआ शुरू

by Rajendra Joshi
March 20, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान दे रहा प्रशिक्षण ।
  • बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा सरस्वती संस्थान अध्यक्ष ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ

देहरादून 20 मार्च। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति ( बीकेटीसी )के तत्वावधान में स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान द्वारा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों को प्रसाद के बाक्स तथा थैलियां बनाने का प्रशिक्षण आज से मंदिर समिति के चंद्रवदनी मंदिर विश्राम गृह सभागार कारगी चौक देहरादून में शुरू हो गया है।
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा सरस्वती स्वरोजगार संस्थान अध्यक्ष ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान का निर्माल्य प्रसाद थैलियों/ बॉक्स आदि में उपलब्ध कराया जाता है। उक्त के कम में प्रसादी थैलियां / बॉक्स आदि का निर्माण मन्दिर समिति के कार्मिकों के माध्यम से कराये जाने हेतु “सरस्वती जन कल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान, देहरादून” के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे मंदिर समिति कर्मचारी स्वयं मंदिर समिति की जरूरत के अनुसार प्रसादी बाक्स, थैलियों आदि का निर्माण कर सकेंगे।

-

स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान अध्यक्ष प्रदीप डोभाल ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग से कार्य सिद्ध होते है कोई भी संस्था आत्मनिर्भर होने से आगे बढती है । संस्था के संरक्षक एडी डोभाल ने बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की पहल‌ का स्वागत किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीकेटीसी कर्मियों के उद्यमिता का यह प्रशिक्षण आज शुरू हुआ प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रात: दस बजे से शुरू होकर अपराह्न पांच बजे तक चलेगा तीन सप्ताह के प्रशिक्षण का समापन नौ अप्रैल को होगा। पहली बार मुख्य कार्याधिकारी के प्रयासों से प्रशिक्षण की पहल हुई है।

सरस्वती स्वरोजगार संस्थान ने मास्टर ट्रेनर रंजना गिरी,खुशबू, एवं निधि प्रजापति, प्रशिक्षण दे रही है।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रबंधक किशन त्रिवेदी, अस्थायी/ संयुक्त कर्मचारी संघ सचिव राकेश झिंक्वाण सहित प्रशिक्षणार्थी मंदिर समिति कार्मिक कुलदीप धर्म्वाण,विनोद फर्स्वाण, उमेद नेगी,दिनेश कोटियाल नीरज शुक्ला, राहुल,मैखुरी,शिशुपाल बजवाल,प्रीतम बिष्ट, देवी प्रसाद मैदुली, सतीश मैखुरी
गोपाल रावत, सुनील मैखुरी सुदीप रावत,कैलाश भट्ट,पिंकी, सविता रावत, विनोद पंवार, प्रमोद कुंवर, दुर्गेश रावत, राजेन्द्र नेगी, विनोद डिमरी, सन्दीप बजवाल आदि मौजूद रहे।

Tags: bktcbreaking newslatest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा पर धामी सरकार सख्त

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved