Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कृषि मंत्री गणेश जोशी के आदेश के बाद, बीमा कंपनी ने किसानों को उनके क्लेम का किया भुगतान।

by Rajendra Joshi
February 5, 2025
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

कृषि मंत्री गणेश जोशी का किसानों ने जताया आभार, फसल बीमा क्लेम के त्वरित समाधान पर जताई प्रसन्नता।

देहरादून – प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला और बड़कोट के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। किसानों ने फसल बीमा के क्लेम पर त्वरित संज्ञान लेकर समाधान करने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया।

-


किसानों ने कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से उनका फसल बीमा क्लेम का भुगतान संभव हो पाया है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है और उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब के फसल बीमा का वर्ष 2023- 24 का अभी तक 4960 किसानों के खातें में 32 करोड़ रुपए क्लेग का भुगतान किया जा चुका है। शेष प्रक्रिया गतिमान है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बीमा कंपनी द्वारा क्लेम निर्धारण में उत्पन्न हुई भ्रम की स्थिति को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए हैं तथा एक कमेटी का भी गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बीमा कंपनी की गलती पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में भारत सरकार को भी पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

-


कृषि मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा हक मिले। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि कृषि से जुड़ी किसी भी समस्या को सरकार गंभीरता से लेगी और समयबद्ध तरीके से समाधान करेगी। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद किसानों ने सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना की और कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से उन्हें समय पर फसल बीमा क्लेम प्राप्त हो सका। गौरतलब है कि मंगलवार को फसल बीमा के क्लेम भुगतान के संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों और बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक में तत्काल किसानों को उनके क्लेम का भुगतान के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद आज से किसानों को उनके क्लेम का भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस अवसर पर रीजनल हैड एसबीआई परमानंद शर्मा, आरएसएम रूपक बिष्ट, स्टेट हैड विपुश डिमरी, किसान संजय थपलियाल, किसान भरत राम बड़ौनी, सुनील डोभाल, विनोद बड़ौनी, ओम प्रकाश डोभाल, प्रवीण डोभाल, राकेश डिमरी, सूरत सिंह, जवाहर सिंह, अरविंद बडोनी, देव बडोनी, सुदेश बडोनी, रमेश डोभाल सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Tags: breaking newscabinet minister ganesh joshilatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तीरंदाजी विजेताओं को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved