Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक : रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
January 23, 2025
in खेल, देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया निरीक्षण , ट्रैक तैयार आज और कल होगी मार्किंग
    • प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के कार्यक्रम में कोई कमी ना रहे:- रेखा आर्या
    देहरादून 23 जनवरी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित सिंथेटिक ट्रैक अब स्मार्ट ट्रैक बन गया है। गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने ट्रैक का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने बताया कि ट्रैक बनकर तैयार है और अगले दो दिन इस पर मार्किंग की जानी है। ट्रैक बना रहे विशेषज्ञों ने खेल मंत्री रेखा आर्या को बताया कि इस ट्रैक में अब इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाई गई है।जिससे इसे अब स्मार्ट ट्रैक के नाम से बुलाया जाएगा। इन चिप्स के माध्यम से बिना स्टॉपवॉच के खिलाड़ी के दौड़ने से संबंधित अचूक आंकड़े कंप्यूटर को सीधे प्राप्त होंगे।खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस सुविधा से यह भी पता किया जा सकेगा की दौड़ की शुरुआत, मध्य या अंतिम हिस्से में किस खिलाड़ी की रफ्तार कितनी थी। खेल मंत्री ने बताया कि इससे भविष्य में तैयारी करने वाले खिलाड़ियों की क्षमता के आकलन और तैयारी की रणनीति बनाने में कोच और खिलाड़ियों को मदद मिलेगी। खेल मंत्री ने बताया कि यह स्मार्ट सिंथेटिक ट्रैक सर्वश्रेष्ठ मानी जाने वाली ग्रीस के रबर पार्टिकल से बनाया गया है। इस तरह की तकनीक और सामग्री से लैस देश में अभी सिर्फ दो या तीन ही ट्रैक उपलब्ध है। खिलाड़ियों से मुलाकात कर, हौसला बढ़ाया
-


खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर में भाग ले रहे प्रदेश की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा खेल मंत्री ने वुशु, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक और शूटिंग के आयोजन स्थलों का निरीक्षण भी किया।

पीएम के कार्यक्रम में न रहे कोई कमी

इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या में अधिकारियों को 28 जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह की तैयारी में दिन-रात जुट जाने के निर्देश दिए। उद्घाटन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री शामिल होंगे इसलिए इसमें किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष सचिव अमित सिन्हा से कहा कि उद्घाटन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री के शामिल होने के चलते सुरक्षा काफी कड़ी होगी, लेकिन इसके चलते खिलाड़ियों और अन्य प्रतिभागियों को कोई दिक्कत ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए।

Tags: breaking newsCabinet minister rekha aryalatest newsNational Game

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

मंत्री गणेश जोशी ने परिवार सहित मतदान किया।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved