Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

National Game : हर खिलाड़ी को मिलेगा उसकी पसंद का खाना

by Rajendra Joshi
January 21, 2025
in देहरादून, खेल
0
-
ADVERTISEMENT
  • गेम खत्म होने तक ना करें मेरे प्रोटोकॉल की चिंता, किसी भी बात के लिए अधिकारी सीधा मुझे करें फोन, लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही को रहे तैयार अधिकारी:-रेखा आर्या
  • सभी 9800 खिलाड़ियों से कंट्रोल रूम कर रहा व्यक्तिगत संपर्क
  • खेल मंत्री ने दिए निर्देश – हर खिलाड़ी को पहले से दी जाए रहने, खाने, ठहरने की जानकारी

देहरादून 21 जनवरी । राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के लिए आ रहे खिलाड़ियों को उनकी मनपसंद का खाना मिलेगा। मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर कंट्रोल रूम हर एक खिलाड़ी को फोन करके उनके रहने, खाने, ट्रांसपोर्ट आदि सुविधाओं की जानकारी दे रहा है । अभी तक लगभग 7000 चयनित खिलाड़ियों को फोन किए जा चुके हैं।

मंगलवार को रजत जयंती खेल परिसर स्थित खेल सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यवस्थाओं की समीक्षा की । खेल मंत्री ने खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के ट्रांसपोर्ट, खाने, रहने आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली । उन्होंने बिजली विभाग से कहा कि आयोजन स्थलों पर निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा आयोजन स्थलों से हर दिन वेस्ट मैनेजमेंट कैसे किया जाएगा इसकी भी जानकारी ली ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैठक के बाद बताया कि हम दूसरे प्रदेशों से आने वाले हर खिलाड़ियों को यह एहसास दिलाना चाहते हैं कि उनकी सभी व्यवस्थाओं की उत्तराखंड में व्यक्तिगत रूप से चिंता की जा रही है। इसलिए कंट्रोल रूम हर चयिनत खिलाड़ी को उसके मोबाइल पर कॉल कर रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि लगभग 7000 खिलाड़ियों से संपर्क साधा जा चुका है। अलग-अलग प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ियों की खानपान की विशेष व्यवस्था की जा रही है । सरकार का प्रयास है कि हर खिलाड़ी को उनकी पसंद के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएं।

बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गेम खत्म होने तक अधिकारी ना करें मेरे प्रोटोकॉल की चिंता

खेल मंत्री रेखा आर्य में बैठक में सभी जिलों के खेल अधिकारियों से कहा कि वह हर तरह की व्यवस्थाओं के प्रति स्वयं जिम्मेदार होंगे, इसलिए सभी विभागों से कोऑर्डिनेट करके काम करें । खेल मंत्री ने कहा कि आयोजन में किसी भी तरह की खामी मिली तो सीधे-सीधे जिला खेल अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जिला क्रीड़ा अधिकारियों से कहा कि जब तक राष्ट्रीय खेल खत्म नहीं होते, मेरे किसी प्रोटोकॉल की चिंता मत करिए। मुझे सीधे कभी भी फोन कर सकते हैं, लेकिन काम सही और समय से होना चाहिए।

चार गेम के लिए स्पेशल डॉक्टर की टीम

बैठक में यह भी तय किया गया कि चार गेम पावर लिफ्टिंग, स्विमिंग, रग्बी और बॉक्सिंग जिन जगहों पर होने हैं वहां फीजियाथैरेपिस्ट और जनरल डॉक्टर के अलावा कार्डियोलॉजिस्ट भी मौजूद रहें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन गेम्स में कई बार गंभीर इंजरी या हार्ट प्रॉब्लम होने की आशंका रहती है, इसलिए हर समय कार्डियोलॉजिस्ट उपलब्ध रहना चाहिए। इसके लिए सरकारी अस्पताल, मिलिट्री अस्पताल या प्राइवेट अस्पताल हर जगह से कोर्डिनेट किया जाए।

Tags: breaking newsCabinet minister rekha aryalatest news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

National Game : हर पदक विजेता के नाम पर लगेगा पौधा : रेखा आर्या

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved