Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जनमानस की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करें अधिकारी, लापरवाही नहीं होगी क्षम्य।

by Rajendra Joshi
October 15, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करें,विभाग


देहरादून | जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज प्रतिदिन की भांति अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनमानस की समस्याओं को सुना। विलासपुर कांडली पूर्व सैनिक संगठन ने अपनी शिकायत में बताया कि ग्राम विलासपुर कांड़ली में ग्राम समाज की लगभग 40 बीघा भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है, उन्होंने जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की जिस पर डीएम ने उपजिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए। चन्द्रबनी निवासी एक महिला ने शिकायत की उनकी 10 बीघा भूमि के म्यूटेशन आनलाईन नही किया जा रहा है

जिसके लिए वे पिछले 20 वर्षों से कार्यालयों के चक्कर काट रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसील सदर के अधिकारियांे को मौके पर बुलाकर एक सप्ताह के भीतर शिकायत का नियमानुसार निस्तारण करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। वहीं वार्ड न 25 निवासी एक बुर्जुग ने अपने घर के समीप नाली सफाई न होने की शिकायत की गई जिस पर नगर निगम के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश। इसी प्रकार तुनवाला निवासी एक युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2010 में भूमि क्रय की गई थी, किन्तु सम्बन्धित द्वारा भूमि पर कब्जा नही दिया गया है, धनराशि वापस मांगने पर दिए गए चैक भी बांउस हो गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

Tags: breaking newsDM dehradunlatest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग: आयकर विभाग और सीएमओ देहरादून टीम की शानदार जीत

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved