Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कथनी और करनी को अक्षरश: रखना डीएम सविन बंसल की कार्यशैली।

by Rajendra Joshi
October 13, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में रहते हैं तत्पर डीएम देहरादून।
  • शहर को व्यवस्थित बनाने के लिए निकल चुके है तीन पार्किंग के टेंडर।
  • दो ऑटोमेटेड तथा एक सामान्य पार्किंग, 4 माह के भीतर बनकर होगी तैयार।
  • अब बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए, शहर देहरादून में भी ऑटोमेटेड पार्किंग का सुविधा ले सकेंगे।
  • डीएम ने सौंपा ग्रामीण निर्माण विभाग को शीघ्र पार्किंग निर्माण की जिम्मेदारी।
  • वाहन सुरक्षा हेतु आधुनिक तकनीक से लैस होंगी, ऑटोमेटेड पार्किंग।

देहरादून दिनांक 13 अक्टूबर 2024 | जनपद देहरादून के पदभार संभालते ही जिलाधिकारी सविन बंसल शहर देहरादून में आम जनमानस को सुगम सुव्यवस्थित सुविधा मुहैया कराने में हर स्तर पर कार्यों को तेजी से संपादित करवा रहे हैं, जहां उन्होंने जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक एवं स्वच्छता के क्षेत्र में पैनी नजर बनाए हुए हैं, वहीं शहर में आवागमन की समस्या को सुगम बनाने में हर स्तर से कार्य को संपादित कराने में जुटे है।


जिसके चलते आज शहर में आवागमन करने वाले वाहनों को दो ऑटोमेटेड तथा एक सामान्य पार्किंग की टेंडर निकाले गए है। ऑटोमेटेड पार्किंग 1- लैंसडाउन चौक से गांधी पार्क एवं परेड ग्राउंड के मध्य जाने वाले मार्ग पर गांधी पार्क के दाहिने और बनाई पार्किंग का निर्माण कार्य।


2- लैंसडाउन चौक पर तिब्बती मार्केट के सामने बहुउद्देशीय खेल भवन के पास पार्किंग निर्माण कार्य । उक्त दोनों ऑटोमेटेड पार्किंग के टेंडर 25 अक्टूबर 2024 को खोला जाएगा।

जबकि सामान्य पार्किंग सर्वे चौक के पास करनपुर चौकी से लगी हुई काबुल हाउस की भूमि का सतही पार्किंग निर्माण कार्य, जिसका टेंडर 23 अक्टूबर 2024 को खोला जाएगा।
जिलाधिकारी ने तीनों पार्किंग का निर्माण पूर्ण करने का जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग उत्तराखंड को दी है। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता को कड़ी निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय तक पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाय।

Tags: breaking newsDM dehradunlatest news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

राम दरबार मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित शोभा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते गणेश जोशी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved