Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

डीएम का त्वरित एक्शनः निर्णय के 15 दिन के भीतर ही धरातल उतारी टीमें।

by Rajendra Joshi
October 9, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • डीएम ने दिखाई हरी झण्डीः नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट मरम्मत हेतु वार्डवार 35 टीमें मय वाहन रवाना।
  • कार्यों की मॉनिटरिंग हेतु प्रत्येक टीम पर रिपोर्टिंग अधिकारी नामित, सत्यापन के साथ होगी प्रभावी मॉनिटिरिंग
  • जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दी डंेगू रोधी 20 मशीनें
  • जनमानस की समस्या का समाधान करना है प्राथमिकताः जिलाधिकारी
  • काम मे लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही, फार्मेट पर संकलित होगी रिपोर्ट-सविन बंसल

देहरादून | आज जिलाधिकारी/ प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के मरम्मत हेतु 35 टीमों को मय वाहन के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को 20 फॉगिंग एवं स्प्रे मशीनें उपलब्ध कराई। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में काफी समय से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी थीं जिनकी शिकायते स्थानीय जनता द्वारा प्राप्त हो रहीं थी।इसी के दृष्टिगत निगम क्षेत्र में खराब लाइट की मरम्मत के लिए वाहनों को रवाना किया गया है।


जिलाधिकारी ने 25 सितम्बर को नगर निगम में आयोजित बैठक में लिया था लाईट मरम्मत कार्य नगर निगम से कराने का निर्णय, जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए धरातल पर उतारी टीमें।
जिलाधिकारी ने कार्यों के सत्यापन के मैकेनिज्म को मजबूत करने हेतु रिपोर्टिंग अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए जो टीम की उपस्थिति के साथ ही टीम के कार्यों तथा उपकरण की मांग का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। नगर निगम के कन्ट्रोलरूम प्रभारी लाईटिंग से सम्बन्धित शिकायतों को निर्धारित प्रारूप पर डेटासीट तैयार करते हुए सम्बन्धित रिपोर्टिंग अधिकारी/लाईट इन्सपैक्टर को प्रेषित करेंगे।

-


जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में नगर निगम क्षेत्र में ईईएसएल कंपनी को शहर की स्ट्रीट लाइटों के मरम्मत व रखरखाव का जिम्मा दिया गया था किंतु कंपनी द्वारा सही प्रकार से अपने कार्य को संपादित नही किया जा रहा था। ऐसे में ईईएसएल कंपनी लाईट मरम्मत का कार्य वापस लेकर नगर निगम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई।जिसके क्रम में आज ऐसे 35 टीमो को मय वाहनों सहित रवाना किया गया।यह समस्त टीम सौंपे गए अपने अपने वार्डाे में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सही करेंगी साथ ही प्रतिदिन शाम को अपनी रिपोर्ट से निगम को अवगत कराएगी।इसके साथ ही डेंगू और मलेरिया की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई 20 फॉगिंग एवं स्प्रे मशीनें क्षेत्र में फॉगिंग करेंगी। कहा कि निगम क्षेत्र में निवासरत स्थानीय जनता को किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना ना करना पड़े इस और वह लगातार कार्य कर रहे हैं।उनका प्रयास है कि शहर में व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाए।इसके मद्देनजर वह लगातार प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ,मुख्य चिकित्साधिकारी संजय जैन सहित निगम के अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newsDM dehradun

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

भारतीय वायु सेना (IAF) की गौरव गाथा

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved