Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

श्री बदरीनाथ धाम: श्री नर-नारायण जयंती 9 अगस्त से शुरू होगी, 10 अगस्त को होगा समापन।

by Rajendra Joshi
August 7, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

श्री बदरीनाथ धाम: श्री बदरीनाथ धाम में भगवान नर- नारायण जी की जयंती श्रावण शुक्ल पंचमी शुक्रवार 9 अगस्त तथा शनिवार 10 अगस्त को मनायी जायेगी।

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान नर-नारायण जी के जन्म उत्सव के अवसर पर पहले दिन 9 अगस्त को श्री बदरीनाथ मंदिर में बाल भोग के पश्चात भगवान नर-नारायण जी की विग्रह डोली माता मूर्ति मंदिर पहुंचेगी। अभिषेक पूजा-अर्चना पश्चात देव डोली वापस श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचेगी। मान्यता है कि भगवान विष्णु के अवतार नर-नारायण ने श्री बदरीनाथ धाम में तपस्या की तथा सहस्रकवच दैत्य के अत्याचार से मुक्त किया।

-

10 अगस्त शनिवार को भगवान नर- नारायण भगवान की विग्रह मूर्तियां बदरीविशाल के जन्मस्थल‌ लीला ढुंगी पहुंचेंगी जहां धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट एवं पुजारी सुशील डिमरी भगवान नर-नारायण का अभिषेक संपन्न करेंगे।

इसके पश्चात भगवान नर-नारायण श्री बदरीनाथ धाम का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात भगवान नर-नारायण बदरीनाथ मंदिर परिसर में वापस विराजमान हो जायेंगे। इसी के साथ ही श्री नर-नारायण जयंती का समापन हो जायेगा। इस अवसर पर मंदिर समिति पदाधिकारी, अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

Tags: bktcbreaking news

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

योजनाओं में नवाचार पर ध्यान दें अधिकारी: सीएम

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved