Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बाबा केदार को भेजा मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण

by Rajendra Joshi
July 8, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

श्री केदारनाथ धाम: 8 जुलाई। प्रसिद्ध उद्योगपति व रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र भगवान केदारनाथ को भी भेजा है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने पुत्र के विवाह समारोह का निमंत्रण भेजा है।

आज श्री केदारनाथ धाम में अनंत अंबानी के विवाह का निमंत्रण पत्र श्री केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग ने ग्रहण किया। निमंत्रण पत्र को प्रधान पुजारी ने मंदिर में समर्पित किया। निमंत्रण पत्र एक तीर्थ पुरोहित भरत कूर्मांचली ने केदारनाथ पहुंचाया।

-

उल्लेखनीय है कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में अपार आस्था है। बीकेटीसी बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी सपरिवार प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचते हैं उनके छोटे भाई उद्योगपति अनिल अंबानी भी दर्शन को पहुंघते है।उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके है।

आज केदारनाथ में इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल,अरविंद शुक्ला, लोकेंद्र रिवाड़ी, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी, सूरज नेगी, प्रबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

मण्डल मुख्यालय पौड़ी में मुख्यमंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved