Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

डेंगू, मलेरिया रोकथाम हेतु एनएचएम मिशन निदेशक ने दिए दिशा-निर्देश

by Rajendra Joshi
July 4, 2024
in स्वास्थ्य
0
-
ADVERTISEMENT
  • जल जनित रोगों के रोकथाम एवं नियंत्रण पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित
  • समस्त चिकित्सालयों में डेंगू संबंधित औषधियां व आवश्यक सामाग्रियां हों उपलब्ध: स्वाति एस भदौरिया, मिशन निदेशक

देहरादून, 03 जुलाई 2024 | प्रदेश में आगामी महीनों में वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम एवं नियंत्रण पर राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला तथा समीक्षा बैठक का आयोजन स्वास्ति एस भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मिशन निदेशक द्वारा बैठक में सभी जनपदों को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों में समस्त डेंगू संबंधित औषधियां, मछरदानी, जांच किट एवं अन्य सामग्रियों का समयान्तर्गत क्रय कर लिया जाए।

-

मिशन निदेशक ने यह भी निर्देश दिए की शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू लार्वा के पनपने के स्थान को चिन्हित कर नष्ट करें एवं जन समुदाय में वृह्द प्रचार-प्रसार करें।

एन.एच.एम. मिशन निदेशक द्वारा संबंधित अधिकारियों को आदेशित कर पंचायती राज विभाग, ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित करते हुए डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण की कार्यवाही करें। ब्लॉक स्तर पर अन्य विभागों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करें। स्कूलों में भी दिशा-निर्देश जारी करें जिसमें स्वच्छता एवं पूरी यूनिफॉर्म संबंधित दिशा निर्देश हों।

बैठक में डॉ पकंज सिंह, प्रभारी अधिकारी, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से डेंगू स्थिति के बारे में जनपदवार बताया गया। उन्होंने सभी जनपदों को दिशा निर्देश दिये कि आगामी माहों में डेंगू रोग के प्रसारण के दृष्टिगत अभी से समयान्तर्गत तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। आशाओं द्वारा घर-घर जाकर डेंगू के लार्वे को पनपने से रोकने एवं प्रचार-प्रसार पर तेजी लाने को निर्देशित किया।

बैठक में जनपदों के कार्यक्रम अधिकारी, एपिडिमियोलाजिस्ट, जिला मलेरिया अधिकारी, वेक्टर जनित रोग कसल्टेंट आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags: breaking newslatest newsNHM

Related Posts

-
स्वास्थ्य

मानवता की मिसाल: सुभारती अस्पताल में हादसे के सभी घायलों का मुफ्त इलाज

-
स्वास्थ्य

उत्तराखण्ड के अति-दुर्गम क्षेत्रों में हेली सेवाओं से सुरक्षित मातृत्व को नई गति

-
देहरादून

चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन

-
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर : नंदगांव सीएचसी में औचक जांच

Load More
Next Post
-

शिक्षा प्रणाली में हो गुणात्मक सुधार, विद्यार्थी केंद्रित हो शिक्षा व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved